सुल्तान अजलान शाह कप 2025: मोहम्मद रहील के गोल से भारत की विजयी शुरुआत, कोरिया 1-0 से पराजित
इपोह (मलेशिया) : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने सुल्तान अजलान शाह कप 2025 की शुरुआत शानदार जीत के साथ की। रविवार को खेले गए मुकाबले में भारत ने कोरिया को 1-0 से हराया। मैच का एकमात्र गोल मोहम्मद रहील ने पहले क्वार्टर के अंतिम…

इपोह (मलेशिया) : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने सुल्तान अजलान शाह कप 2025 की शुरुआत शानदार जीत के साथ की। रविवार को खेले गए मुकाबले में भारत ने कोरिया को 1-0 से हराया। मैच का एकमात्र गोल मोहम्मद रहील ने पहले क्वार्टर के अंतिम क्षणों में (15’) दागा, जो अंत तक निर्णायक साबित हुआ।भारत ने मुकाबले की शुरुआत आक्रामक अंदाज़ में की और शुरुआती मिनटों में गेंद पर शानदार नियंत्रण बनाए रखा। इसी दबाव का नतीजा था कि सुखजीत सिंह ने गोलपोस्ट को हिला दिया, हालांकि गेंद जाल में नहीं जा सकी। जल्द ही टीमवर्क से बनाई गई एक बेहतरीन मूव को रहील ने गोल में तब्दील कर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई।दूसरे क्वार्टर में कोरिया ने बराबरी की कोशिशें तेज़ कीं और काउंटर अटैक से कुछ मौके भी बनाए, पर गोलकीपर मोहित HS की शानदार सेव ने भारत की बढ़त बरकरार रखी। वहीं तीसरे क्वार्टर में भारत ने दूसरा गोल खोजने की कोशिश की, लेकिन पेनल्टी कॉर्नर का लाभ नहीं उठा सके। इस बीच पवन ने भी डिफेंस में अहम भूमिका निभाई और मुश्किल पलों में टीम को बचाया।अंतिम क्वार्टर में भारत ने गति बढ़ाते हुए मैच पर नियंत्रण बनाए रखा। कोरियाई गोलकीपर किम जाएहान ने कुछ महत्वपूर्ण सेव किए, जिसमें अभिषेक की क्लोज़ रेंज कोशिश को रोकना भी शामिल था। अंतिम मिनट में कोरिया को पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन मोहित HS ने एक बार फिर शानदार बचाव कर भारत की जीत सुनिश्चित कर दी।भारत ने मैच के दोनों छोर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 1-0 से जीत दर्ज की और अपने अभियान की सकारात्मक शुरुआत की।भारत अब अपना अगला मुकाबला 24 नवंबर को बेल्जियम के खिलाफ 1530 बजे (IST) खेलेगा।---------------
सम्बंधित ख़बरें
फिट इंडिया मूवमेंट के 100वें संस्करण का गुजरात में भव्य आयोजन 29 नवंबर को
गुजरात 29 नवंबर 2026, रविवार को फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के ऐतिहासिक 100वें संस्करण के राष्ट्रव्यापी समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए तैयार है।
बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त
इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।
मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।
मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस
स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।
