सुपर जाइंट्स के सदस्य बनकर पाएं सभी सात मैचों के टिकट
लखनऊ : लखनऊ सुपर जाइंट्स की सदस्यता लेकर अब क्रिकेट प्रेमी इकाना स्टेडियम में होने वाले सभी सात मैचों के टिकट बहुत कम शुल्क में प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही उन्हें टीम की ओर से एक मेम्बरशिप कार्ड, फैन मर्चेंडाइज और…
लखनऊ : लखनऊ सुपर जाइंट्स की सदस्यता लेकर अब क्रिकेट प्रेमी इकाना स्टेडियम में होने वाले सभी सात मैचों के टिकट बहुत कम शुल्क में प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही उन्हें टीम की ओर से एक मेम्बरशिप कार्ड, फैन मर्चेंडाइज और फेवरेट खिलाड़ियों के साथ मीट एंड ग्रीट का अवसर भी मिलेगा। जी हां, इंडियन प्रीमियर लीग के लिए क्रिकेट प्रेमियों के उत्साह को देखते हुए लखनऊ सुपर जाइंट्स प्रबंधन ने इस बार खास स्कीम की घोषणा की है।

सुपर जाइंट्स के सदस्य बनकर पाएं सभी सात मैचों के टिकट
इसमें क्रिकेट प्रेमी महज 3000 रुपये शुल्क का भुगतान करके सुपर जाइंट्स के सदस्य बन सकते हैं।टीम प्रबंधन ने बताया कि सुपर जाइंट्स की सदस्यता पाने के लिए लोगों को मेम्बरशिप एप्लीकेशन फार्म भरना होगा और ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करना होगा।
लखनऊ सुपर जाइंट्स प्रबंधन ने क्रिकेट प्रेमियों के लिए शुरू की स्कीम
फार्म में आवेदनकर्ता को अपना नाम, फोटो, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी का विवरण देना होगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र की प्रति भी लगानी होगी। फार्म में आवेदक को जर्सी का साइज व सीजन के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का नाम भी लिखना होगा।
यहां मिलेंगे सदस्यता फार्म
सुपर जाइंट्स के सदस्यता फार्म गोमती नगर, हजरतगंज करी लीफ, चौक, विश्वविद्यालय गेट और अंशल प्लाजा स्थित आर्यन्स रेस्टोरेंट एंड कैफे में बुधवार से मिलेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
