द इंडियन व्यू

सुनील कुमार का फाइनल का सपना टूटा, अब कांस्य पदक के लिए होगी जंग

भारतीय पहलवान सुनील कुमार को एशियन खेल 2026 में पुरुषों के ग्रीको-रोमन 87 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में जापान के ताइजो योशिदा के खिलाफ तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर हार मिली। योशिदा ने सुनील को 11-0 से हराकर फाइनल में जगह…

Ragwendra P Singh
September 30, 2026
1 min read
सुनील कुमार का फाइनल का सपना टूटा, अब कांस्य पदक के लिए होगी जंग

भारतीय पहलवान सुनील कुमार को एशियन खेल 2026 में पुरुषों के ग्रीको-रोमन 87 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में जापान के ताइजो योशिदा के खिलाफ तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर हार मिली। योशिदा ने सुनील को 11-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। सुनील की पदक की उम्मीदें अभी खत्म नहीं हुई हैं। वह अब रेपेचाज से आने वाले पहलवान के खिलाफ कांस्य पदक मुकाबले में उतरेंगे।

@Media_SAI

इससे पहले सुनील ने प्रतियोगिता की बेहतरीन शुरुआत करते हुए ताजिकिस्तान के मुहम्मद सुल्तानज़ोदा को तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर 9-0 से हराया था। उस मुकाबले में उनके प्रतिद्वंद्वी को एक भी अंक नहीं मिला था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।