द इंडियन व्यू

सुधीर शर्मा एशियन रोइंग फेडरेशन की कांग्रेस में हिस्सा लेने के लिए जापान रवाना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन के सचिव सुधीर शर्मा (उपाध्यक्ष, रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया) नागोया (जापान) में आयोजित एशियन रोइंग फेडरेशन की कांग्रेस में हिस्सा लेने के लिए जापान रवाना हो गए हैं। वह एशियन गेम्स 2026 के…

Ragwendra P Singh
September 19, 2026
2 min read
सुधीर शर्मा एशियन रोइंग फेडरेशन की कांग्रेस में हिस्सा लेने के लिए जापान रवाना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन के सचिव सुधीर शर्मा (उपाध्यक्ष, रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया) नागोया (जापान) में आयोजित एशियन रोइंग फेडरेशन की कांग्रेस में हिस्सा लेने के लिए जापान रवाना हो गए हैं। वह एशियन गेम्स 2026 के दौरान रोइंग की स्पर्धाओं में आरएफआई के पर्यवेक्षक की भूमिका भी निभाएंगे।

नागोया में एशियन गेम्स 2026 के दौरान रोइंग की स्पर्धाओं का आयोजन 21 से 24 सितंबर तक होगा। इसी दौरान एशियन रोइंग फेडरेशन की कांग्रेस का आयोजन 23 सितंबर को होगा। कांग्रेस में रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (आरएफआई) के अध्यक्ष बालाजी मरादप्पा और महासचिव शुभाशीष मुखर्जी भी हिस्सा लेंगे।

एशियन रोइंग फेडरेशन की कांग्रेस में विभिन्न एशियाई देशों के रोइंग फेडरेशन के पदाधिकारी भाग लेंगे। सदस्य देशों के प्रतिनिधि रोइंग के विकास एवं अपने-अपने देश में रोइंग के संचालन पर प्रेजेंटेशन देंगे। इसी के आधार पर एशियन रोइंग फेडरेशन विभिन्न देशों को नामी प्रशिक्षक उपलब्ध कराने के साथ प्रशिक्षकों व रेफरी की कार्यशालाएं आयोजित करने तथा रोइंग उपकरण आदि उपलब्ध कराने में मदद करेगा।

सुधीर शर्मा के एशियन रोइंग फेडरेशन की कांग्रेस में भाग लेने और एशियन गेम्स में आरएफआई के पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी मिलने पर उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डा. आनन्देश्वर पाण्डेय सहित उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन के संरक्षक पवन सिंह चौहान (एमएलसी), अध्यक्ष रानी पक्षालिका सिंह (एमएलए), चेयरमैन रेणुका मिश्रा (आईपीएस), चयन समिति के चेयरमैन आदित्य मिश्रा (सेवानिवृत्त आईपीएस) तथा यूपी रोइंग एसोसिएशन के संरक्षक मंडल के सदस्य डॉ. आरपी सिंह (सेवानिवृत्त आईपीएस), राजीव त्रिवेदी (सेवानिवृत्त आईपीएस), विनोद कुमार सिंह (आईपीएस), डा. आरके स्वर्णकार (आईपीएस) व दीपक कुमार (आईपीएस) ने उन्हें बधाई दी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।