द इंडियन व्यू

सुधांशु त्रिवेदी ने सीएजी रिपोर्ट के मुद्दे पर आम आदी पार्टी को घेरा, पूछा- पेश क्यों नहीं की रिपोर्ट

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने सोमवार को कैग (सीएजी) रिपोर्ट के मुद्दे पर आम आदी पार्टी को घेरा। सुधांशु त्रिवेदी ने भाजपा मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित…

Ragwendra P Singh
January 13, 2025
2 min read
सुधांशु त्रिवेदी ने सीएजी रिपोर्ट के मुद्दे पर आम आदी पार्टी को घेरा, पूछा- पेश क्यों नहीं की रिपोर्ट

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने सोमवार को कैग (सीएजी) रिपोर्ट के मुद्दे पर आम आदी पार्टी को घेरा।

सुधांशु त्रिवेदी ने भाजपा मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली में मुख्यमंत्री हैं भी और नहीं भी हैं। दिल्ली में अस्थायी मुख्यमंत्री और वास्तविक मुख्यमंत्री के बीच द्वंद है, इसे लेकर जनता के मन में कई प्रश्न तो उठ ही रहे थे। अब यह प्रश्न केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि संवैधानिक व्यवस्थाओं और कानूनी दृष्टिकोण से भी उठने लगे हैं।

उन्होंने कहा कि आप रोज एक सवाल खड़ी कर रही है, लेकिन दिल्ली सरकार सीएजी की रिपोर्ट को सदन के पटल पर क्यों नहीं रख रही है? हाईकोर्ट की टिप्पणी के बाद भी आप सरकार सीएजी की रिपोर्ट को सदन में नहीं रख रही है। दिल्ली सरकार ने 11 जनवरी 2025 को कहा कि सीएजी की रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की जरूरत नहीं है। इससे यह साफ है कि ये आर्थिक राजनीति के साथ-साथ संवैधानिक आपदा भी है। आप सरकार अपने आय व्यय की समीक्षा को सार्वजनिक भी नहीं करना चाहती है।

कांग्रेस के साथ गए, अब साथ नहीं है लेकिन उनका वायरस तो लेकर आए हैं। दिवंगत पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने कहा था कि 100 जवाबों से बेहतर है मेरी एक खामोशी, उसी तरह केजरीवाल शायद ये कहने का प्रयास कर रहे हैं कि 100 जवाबों से अच्छा है मेरा ये बवाल। रोज आकर कुछ ना कुछ बोलना शुरू कर देते हैं।

उन्होंने आगे तंज कसते हुए कहा कि 100 जवाबों से अच्छा है मेरा ये बवाल, ताकि आर्थिक घोटाले के हर पहलू से बचते रहें केजरीवाल। इसलिए हम उनसे पूछना चाहते हैं कि आम आदमी पार्टी जवाब दे कि उसने सीएजी की रिपोर्ट क्यों सदन के पटल पर नहीं रखी। उनके सेक्रेटेरिएट ने लिख कर दिया है इसका कोई फायदा नहीं है, तो वो आकर साफ़ स्पष्ट करे कि संवैधानिक अपरिहार्यता को पूरा करने के पीछे नो यूज कहना, क्या अपने को संविधान से ऊपर समझते हैं या नहीं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…