सुधांशु त्रिवेदी ने उमर अब्दुल्ला पर साधा निशाना, अशोक स्तम्भ विवाद पर उठाए सवाल
नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पर निशाना साधते हुए अशोक स्तम्भ को लेकर उनके बयान की कड़ी आलोचना की है। भाजपा प्रवक्ता…

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पर निशाना साधते हुए अशोक स्तम्भ को लेकर उनके बयान की कड़ी आलोचना की है।
भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, इंडी गठबंधन सरकार के मुखिया उमर अब्दुल्ला जिस तरह अशोक स्तम्भ के प्रति अवमाननापूर्ण टिप्पणी का बचाव कर रहे हैं, वह निंदनीय है। उन्हें कहना चाहिए कि ऐसा नहीं होना चाहिए था। 1991 में जब कब्जा हुआ, तब वे चुप क्यों रहे? अशोक स्तम्भ सम्पूर्ण भारत की पहचान का प्रतीक है, जो सम्राट अशोक जैसे बिहार की धरती के पुत्र से जुड़ा है।
उन्होंने कांग्रेस समेत विपक्षी दलों पर बिहार को अपमानित करने का आरोप लगाया और कहा कि राहुल गांधी व तेजस्वी यादव की चुप्पी गंभीर सवाल खड़ा करती है। त्रिवेदी ने कहा, ये दल संविधान को जेब में रखते हैं और उसके अपमान में कोई कसर नहीं छोड़ते। उन्होंने सभी विपक्षी दलों से पूछा कि अशोक स्तम्भ के अपमान पर वे चुप क्यों हैं? साथ ही, उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस सोचती है कि इस मुद्दे पर चुप रहकर बच जाएगी, तो देश की जागरूक जनता इसका जवाब देगी।
इससे पहले मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने हजरतबल दरगाह पर राष्ट्रीय प्रतीक चिह्न लगाने पर सवाल उठाया और कहा था कि इसकी कोई जरूरत नहीं थी और इस गलती का बचाव करने के बजाय उसे स्वीकार किया जाना चाहिए था।
उन्होंने कहा, पहला सवाल यह है कि क्या ऐसी पट्टिका वहां पहले से ही लगाई जानी चाहिए थी। मैंने पहले कभी किसी धार्मिक संस्थान या किसी समारोह में इस प्रतीक चिह्न का इस्तेमाल होते नहीं देखा। फिर ऐसा पत्थर लगाने की क्या जरूरत थी? अगर काम अच्छा होता, तो लोग खुद ही उसे पहचान लेते।
मुख्यमंत्री ने याद करते हुए कहा कि उनके दादा, स्वर्गीय शेख मुहम्मद अब्दुल्ला ने हजरतबल दरगाह को वर्तमान आकार दिया था, लेकिन अपने द्वारा किए गए काम की पहचान के लिए कोई पट्टिका या प्रतीक चिह्न नहीं लगाया था।
उन्होंने कहा, आज भी लोग उनके काम को बिना किसी नामपट्टिका के याद करते हैं। इससे पता चलता है कि पत्थर की कभी जरूरत नहीं पड़ी।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
