द इंडियन व्यू

सी-डॉट की सिनर्जी क्वांटम के साथ साझेदारी, ड्रोन आधारित क्वांटम सुरक्षित संचार को लेकर भारत की स्थिति होगी मजबूत

नई दिल्ली। सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (सी-डॉट) ने सोमवार को ड्रोन आधारित क्वांटम सुरक्षित संचार को लेकर भारत की स्थिति मजबूत बनाने के लिए सिनर्जी क्वांटम इंडिया के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।…

Ragwendra P Singh
May 12, 2025
2 min read
सी-डॉट की सिनर्जी क्वांटम के साथ साझेदारी, ड्रोन आधारित क्वांटम सुरक्षित संचार को लेकर भारत की स्थिति होगी मजबूत

नई दिल्ली। सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (सी-डॉट) ने सोमवार को ड्रोन आधारित क्वांटम सुरक्षित संचार को लेकर भारत की स्थिति मजबूत बनाने के लिए सिनर्जी क्वांटम इंडिया के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

यह सुरक्षित संचार में देश की क्षमताओं को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस साझेदारी का उद्देश्य विशेष रूप से ड्रोन बेस्ड सिस्टम के लिए कटिंग-एज क्वांटम की ड्रिस्ट्रिब्यूशन (क्यूकेडी) टेक्नोलॉजी को संयुक्त रूप से विकसित करना है।

दूरसंचार विभाग (डीओटी) के तहत प्रमुख टेलीकॉम आरएंडडी संगठन सी-डॉट और क्वांटम टेक्नोलॉजी में विशेषज्ञता रखने वाली डीप-टेक कंपनी सिनर्जी क्वांटम पोलराइजेशन एनकोडिंग का इस्तेमाल कर बीबी84 प्रोटोकॉल बेस्ड क्यूकेडी सिस्टम बनाने के लिए मिलकर काम करेंगे।

यह प्रोजेक्ट टेक्नोलॉजी रेडीनेस लेवल (टीआरएल) 6 या उच्चतर को लक्षित करेगी, जो क्वांटम-सुरक्षित संचार के विकास में महत्वपूर्ण प्रगति को दर्शाएगा।

यह समझौता ज्ञापन आत्मनिर्भर भारत पहल के तहत स्वदेशी इनोवेशन को बढ़ावा देने के राष्ट्रीय लक्ष्य का समर्थन करता है।

यह सहयोग उभरती हुई टेलीकॉम टेक्नोलॉजीज, विशेष रूप से क्वांटम कम्युनिकेशन में भारत की स्थिति को मजबूत करेगा, जो भविष्य के लिए महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर को भविष्य के लिए सुरक्षित करने और डेटा सिक्योरिटी सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है।

दोनों संगठन समझौते के हिस्से के रूप में रिसर्च में सहयोग करेंगे। साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फंडिंग के लिए अनुदान प्रस्तावों का सह-विकास करेंगे और विद्वानों के लेखों और श्वेत पत्रों के माध्यम से अपने निष्कर्षों को प्रकाशित करेंगे।

वे इस महत्वपूर्ण विषय पर जागरूकता फैलाने और ज्ञान साझा करने के लिए संगोष्ठियों, सम्मेलनों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों की मेजबानी भी करेंगे।

हस्ताक्षर समारोह में सी-डॉट के सीईओ डॉ. राजकुमार उपाध्याय ने कहा, क्वांटम टेक्नोलॉजीज अगली पीढ़ी के सुरक्षित संचार के लिए बहुत बड़ी संभावना रखती हैं। यह सहयोग स्वदेशी क्षमताओं के निर्माण और क्वांटम इनोवेशन में ग्लोबल लीडर के रूप में भारत की भूमिका में योगदान देने के हमारे साझा दृष्टिकोण को दर्शाता है।

इसी भावना को दोहराते हुए, सिनर्जी क्वांटम इंडिया के संस्थापक और सीईओ जय ओबेरॉय ने कहा, हम सी-डॉट के साथ साझेदारी कर उत्साहित हैं। इस पहल में भारत को ड्रोन-आधारित क्वांटम सुरक्षित संचार के मामले में अग्रणी बनाने की क्षमता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

भारतीय ऑटो सेक्टर में नया धमाका: वॉल्वो कल लॉन्च करेगी अपनी लग्जरी इलेक्ट्रिक SUV 'EX90', मिलेगी 608 किमी की रेंज

अभिषेक सिंह नई दिल्ली: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) का बाजार तेजी से बदल रहा है और लग्जरी कार निर्माता कंपनियां इसमें लगातार नए दांव चल रही हैं। इसी कड़ी में, सुरक्षा और मजबूती के लिए दुनियाभर में मशहूर स्वीडिश वाहन…

'मेक इन इंडिया' को रक्षा क्षेत्र में बड़ा बूस्ट: रक्षा मंत्रालय ने निजी रक्षा उद्योगों के लिए सरकारी फायरिंग रेंज के उपयोग को दी आधिकारिक मंजूरी

सरिता त्रिपाठी | द इंडियन व्यू नई दिल्ली: भारत को रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में पूरी तरह से आत्मनिर्भर बनाने और निजी क्षेत्र की भागीदारी को प्रोत्साहित करने की दिशा में रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने एक ऐतिहासिक और…

स्पेसएक्स के स्टारशिप रॉकेट के इंजन में तकनीकी खराबी, नासा के आगामी चंद्र मिशन की योजनाओं पर पड़ सकता है भारी असर

अभिषेक सिंह टेक्सस से अंतरिक्ष में भेजे गए स्पेसएक्स के चौदहवें मानव रहित परीक्षण उड़ान के दौरान रॉकेट के प्रोपल्शन सिस्टम में अचानक आई विफलता ने नासा के बहुप्रतीक्षित आर्टेमिस चंद्र मिशन की समयसीमा को लेकर गंभीर…