द इंडियन व्यू

सीसीआरएएस ने विजयवाड़ा में सिद्धि 2.0 किया लॉन्च, आयुर्वेदिक अनुसंधान और उद्योग सहयोग को मिलेगी नई दिशा

नई दिल्ली : केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद् (सीसीआरएएस) ने बुधवार को उद्योग अनुसंधान कार्यक्रम सिद्धि 2.0 की शुरुआत करके ‘आयुर्वेद सिद्ध यूनानी औषध विनियमन का विकास’ पुस्तक का विमोचन किया और द्रव्य सूची…

Ragwendra P Singh
November 26, 2025
2 min read
सीसीआरएएस ने विजयवाड़ा में सिद्धि 2.0 किया लॉन्च, आयुर्वेदिक अनुसंधान और उद्योग सहयोग को मिलेगी नई दिशा

नई दिल्ली : केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद् (सीसीआरएएस) ने बुधवार को उद्योग अनुसंधान कार्यक्रम सिद्धि 2.0 की शुरुआत करके ‘आयुर्वेद सिद्ध यूनानी औषध विनियमन का विकास’ पुस्तक का विमोचन किया और द्रव्य सूची प्रबंधन प्रणाली पोर्टल जारी किया।विजयवाड़ा में आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन के दौरान सीसीआरएएस महानिदेशक प्रो. वैद्य राबिनारायण आचार्य, आंध्र प्रदेश सरकार के आयुष निदेशक के. दिनेश कुमार आईएएस, उप महानिदेशक डॉ. एन. श्रीकांत, उद्योग प्रतिनिधि किरण भूपतिराजू, सीआईआई चेयरपर्सन डॉ. वी. नागलक्ष्मी और आरएआरआई के प्रभारी सहायक निदेशक डॉ. बी. वेंकटेश्वरलु मौजूद रहे।इस अवसर पर प्रो. राबिनारायण आचार्य ने कहा कि जीवनशैली जनित रोग तेजी से बढ़ रहे हैं और ऐसे समय में आयुर्वेद का स्वास्थ्य केंदित दृष्टिकोण अधिक प्रासंगिक हो गया है। उन्होंने परिषद् की पहलें जैसे एसपीएआरके, स्मार्ट, शोध पद्धति कार्यक्रम और फैलोशिप का उल्लेख करते हुए कहा कि परिषद उद्योग के साथ संयुक्त अनुसंधान को बढ़ावा दे रही है और इससे उत्पन्न बौद्धिक संपदा के न्यायसंगत वितरण को सुनिश्चित करेगी।आंध्र प्रदेश के आयुष निदेशक के. दिनेश कुमार ने कहा कि राज्य में आयुर्वेद महाविद्यालय और औषध निर्माण इकाइयां कम हैं और एक राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान की स्थापना आवश्यक है। सिद्धि 2.0 शोध, शिक्षा और उद्योग को एक मंच पर लाता है।डॉ. एन. श्रीकांत ने बताया कि परिषद 150 से अधिक आयुर्वेदिक सूत्रों का वैज्ञानिक मूल्यांकन कर चुकी है और गुणवत्ता, सुरक्षा तथा विषाक्तता से जुडा विस्तृत डेटा उद्योग के लिए उपलब्ध है। उन्होंने आयुर्वेद आधारित तकनीकी स्टार्टअप और कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित नवाचारों को समर्थन देने की जानकारी दी।उद्योग प्रतिनिधि किरण भूपतिराजू ने वैश्विक बाजार में आयुर्वेदिक उत्पादों की स्वीकार्यता बढ़ाने के लिए जड़ी बूटियों और निर्माण तकनीक के आधुनिकीकरण की आवश्यकता बताई। सीआईआई चेयरपर्सन डॉ. नागलक्ष्मी ने कहा कि शोध, शिक्षा और उत्पादन के समन्वय से आयुर्वेद उद्योग में रोजगार और विकास के नए अवसर खुलेंगे।उल्लेखनीय है कि सिद्धि 2.0 में दक्षिण भारत की 25 से अधिक आयुर्वेदिक कंपनियों और 100 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। परिषद् का कहना है कि यह कार्यक्रम आयुर्वेद को वैज्ञानिक, साक्ष्य आधारित और वैश्विक प्रतिस्पर्धा योग्य बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देगा।---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…