द इंडियन व्यू

सीरिया की अर्थव्यवस्था को संजीवनी देने सऊदी अरब के विदेश मंत्री दमिश्क पहुंचे

दमिश्क : सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान शनिवार को एक उच्च स्तरीय आर्थिक प्रतिनिधिमंडल के साथ सीरिया की राजधानी दमिश्क पहुंचे। यह दौरा युद्धग्रस्त सीरिया की अर्थव्यवस्था को समर्थन देने के उद्देश्य से किया…

Ragwendra P Singh
May 31, 2025
2 min read
सीरिया की अर्थव्यवस्था को संजीवनी देने सऊदी अरब के विदेश मंत्री दमिश्क पहुंचे

दमिश्क : सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान शनिवार को एक उच्च स्तरीय आर्थिक प्रतिनिधिमंडल के साथ सीरिया की राजधानी दमिश्क पहुंचे। यह दौरा युद्धग्रस्त सीरिया की अर्थव्यवस्था को समर्थन देने के उद्देश्य से किया गया है। सीरियाई विदेश मंत्रालय ने की तरफ से दी गई जानकारी में बताया गया है कि दमिश्क हवाई अड्डे पर विदेश मंत्री असद अल-शैबानी ने प्रिंस फैसल का गर्मजोशी से स्वागत किया।

लगभग 14 वर्षों तक चले गृहयुद्ध के बाद पिछले साल दिसंबर में बशर अल-असद के शासन का अंत हुआ था। इसके बाद नई सरकार के सत्ता में आने के साथ ही सीरिया के पुनर्निर्माण में सऊदी अरब एक अहम क्षेत्रीय सहयोगी के रूप में उभरा है।

सऊदी विदेश मंत्रालय के अनुसार, प्रिंस फैसल अंतरिम राष्ट्रपति अहमद अल-शराअ से मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही उच्च स्तरीय आर्थिक प्रतिनिधिमंडल सीरियाई अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय सहयोग को लेकर चर्चा करेगा, जिससे सीरिया की आर्थिक मजबूती और संस्थागत ढांचे का पुनर्निर्माण किया जा सके।

प्रिंस फैसल और असद अल-शैबानी शनिवार दोपहर एक संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे, जिसमें संभावित आर्थिक समझौतों और सहयोग की विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

इस महीने की शुरुआत में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी रियाद यात्रा के दौरान सीरिया पर लगे अमेरिकी प्रतिबंधों को हटाने की घोषणा की थी। यह फैसला सीरिया की अर्थव्यवस्था के पुनर्निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें