सीमा पर बारूदी ज्वार: भारत-पाक के लिए आखिर क्यों इतना महत्वपूर्ण है सर क्रीक?
भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुजरात की धरती से पाकिस्तान को चेतावनी दी थी कि वह सर क्रीक के पास के क्षेत्रों में मिलिट्री इन्फ्रास्ट्रक्चर का विकास न करे. रक्षा मंत्री विजयादशमी के अवसर पर भारतीय सेना के एक अड्डे…

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुजरात की धरती से पाकिस्तान को चेतावनी दी थी कि वह सर क्रीक के पास के क्षेत्रों में मिलिट्री इन्फ्रास्ट्रक्चर का विकास न करे. रक्षा मंत्री विजयादशमी के अवसर पर भारतीय सेना के एक अड्डे में आयोजित शस्त्र पूजा में शामिल होने कच्छ गए थे. इस अवसर पर उन्होंने कहा था कि अगर पड़ोसी मुल्क सर क्रीक में अपनी गुस्ताखियों से बाज न आया, तो भारत का जवाब इतना जबर्दस्त होगा कि पाकिस्तान का इतिहास और भूगोल, दोनों ही बदल जाएंगे. आइए जानते हैं कि सर क्रीक है क्या, जिसको लेकर रक्षा मंत्री को ऐसा कड़ा बयान देना पड़ा.
दुर्गम भौगोलिक स्थिति के बावजूद क्यों महत्वपूर्ण है सर क्रीक
सर क्रीक, भारत और पाकिस्तान के बीच 96 किलोमीटर लंबी Tidal Estuary जलधारा है, जो दोनों देशों के बीच अनेक वर्षों से विवाद का मुद्दा बनी हुई है. गुजरात के कच्छ और पाकिस्तान के सिंध के बीच स्थित है यह जलधारा. अत्यंत जटिल भौगोलिक परिस्थिति होने के बावजूद इस क्षेत्र का सामरिक और आर्थिक महत्व है. दरअसल यह जलधारा अरब सागर के उन हिस्सों से जुड़ी है, जो मछली पकड़ने के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं. साथ ही, जिस देश के पास सर क्रीक का आधिकारिक नियंत्रण होगा, समुद्री सीमा में उसका अधिकार एक्सक्लूसिव इकोनोमिक जोन तक हो जाएगा और उस क्षेत्र में मौजूद तेल औऱ गैस भंडारों पर भी उसका ही अधिकार माना जाएगा.
वर्ष 1914 की संधि के आधार पर सर क्रीक पर भारत का अधिकार
भारत सर क्रीक पर अपना अधिकार वर्ष 1914 में सिंध सरकार और कच्छ के राजा के बीच हुई संधि के आधार पर जताता रहा है. उस समझौते के अनुसार सीमा सर क्रीक जलधारा के पूर्वी तटबंध को माना जाता है. इसके विपरीत पाकिस्तान थलवेग डॉक्ट्रिन का हवाला देता है, जिसके अनुसार भारत और पाकिस्तान की सीमा जलधारा के ठीक बीच में होनी चाहिए. दोनों पक्षों के पास अपने-अपने तर्क हैं औऱ उसी के आधार पर दोनों ही देश सर क्रीक पर अपना दावा पेश करते रहे हैं. पाकिस्तान की हठधर्मिता की वजह यह है कि अगर सीमा को जलधारा के बीच से माना जाएगा, तो उससे जुड़ी समुद्री सीमा के बड़े हिस्से पर स्थित एक्सक्लूसिव इकोनोमिक जोन पर उसका अधिकार हो जाएगा. इससे पाक मछुआरों को फायदा होगा, और उस हिस्से में स्थित पेट्रोलियम व गैस भंडारों पर भी उसका अधिकार होगा.
भारत किसी भी सूरत में पाकिस्तान की साजिश को कामयाब होने नहीं देगा. यही वजह है कि रक्षामंत्री ने दशहरा के दिन कच्छ की भूमि से पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दे डाली. उन्होंने कहा कि कराची जाने का एक मार्ग सर क्रीक जलधारा से होकर गुजरता है. स्पष्ट है कि सर क्रीक में पाकिस्तान की अवैध गतिविधि को भारत सहन नहीं करेगा और अगर भारत ने एक्शन लिया, तो कराची बंदरगाह के लिए बड़ा खतरा पैदा हो जाएगा.
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
