द इंडियन व्यू

सीबीआई ने रेलवे के वरिष्ठ अनुभाग अभियंता को 15 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

नई दिल्ली : केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रिश्वतखोरी के एक मामले में रविवार को विजयवाड़ा में तैनात रेलवे के मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता कार्यालय (सीएसटीई) परियोजना के वरिष्ठ अनुभाग अभियंता और एक निजी व्यक्ति को…

Ragwendra P Singh
August 16, 2026
2 min read
सीबीआई ने रेलवे के वरिष्ठ अनुभाग अभियंता को 15 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

नई दिल्ली : केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रिश्वतखोरी के एक मामले में रविवार को विजयवाड़ा में तैनात रेलवे के मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता कार्यालय (सीएसटीई) परियोजना के वरिष्ठ अनुभाग अभियंता और एक निजी व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एजेंसी ने वरिष्ठ अनुभाग अभियंता, निजी कंपनियों के चार प्रतिनिधियों तथा अज्ञात लोक सेवकों एवं निजी व्यक्तियों के खिलाफ रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।सीबीआई के अनुसार, दक्षिण मध्य रेलवे ने दो निजी कंपनियों के संयुक्त उद्यम को 179.50 करोड़ रुपये का स्वचालित ब्लॉक सिग्नलिंग कार्य आवंटित किया था। एजेंसी को जानकारी मिली थी कि संयुक्त उद्यम ने निर्धारित समय से पहले काम पूरा करने के एवज में करीब सात करोड़ रुपये के बोनस का दावा किया था। आरोप है कि विजयवाड़ा स्थित सीएसटीई परियोजना के अधिकारियों ने संयुक्त उद्यम को अनुचित लाभ पहुंचाने और बोनस दावे की मंजूरी में मदद करने के लिए बोनस फाइल से संबंधित तारीखों में हेरफेर किया।जांच एजेंसी के मुताबिक, निजी कंपनी के प्रबंध निदेशक ने आरोपित वरिष्ठ अनुभाग अभियंता को बताया था कि 16 अगस्त को उनका पुत्र विशाखापत्तनम से विजयवाड़ा जाते समय रिश्वत की रकम पहुंचाएगा। सूचना के आधार पर सीबीआई ने जाल बिछाया और वरिष्ठ अनुभाग अभियंता को एक निजी व्यक्ति से 15 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। रिश्वत की पूरी रकम बरामद कर ली गई।सीबीआई ने बताया कि यह रिश्वत कंपनी के पक्ष में बोनस राशि को मंजूरी दिलाने और उसे जारी कराने के बदले दी जा रही थी।एजेंसी के अनुसार, विशाखापत्तनम, विजयवाड़ा, पीठापुरम और हैदराबाद स्थित आरोपितों के परिसरों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। गिरफ्तार वरिष्ठ अनुभाग अभियंता और निजी व्यक्ति को 17 अगस्त को विजयवाड़ा स्थित सक्षम न्यायालय में पेश किया जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…