सीबीआई ने यूपी ग्रामीण बैंक के फील्ड ऑफिसर और शाखा प्रबंधक को 7 हजार रुपये की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
नई दिल्ली : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को यूपी के कानपुर देहात से ग्रामीण बैंक की बरौर शाखा के फील्ड ऑफिसर शक्ति सिंह सेंगर और शाखा प्रबंधक अर्पित अवस्थी को 7 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों…

नई दिल्ली : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को यूपी के कानपुर देहात से ग्रामीण बैंक की बरौर शाखा के फील्ड ऑफिसर शक्ति सिंह सेंगर और शाखा प्रबंधक अर्पित अवस्थी को 7 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। दोनों अधिकारी किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के तहत 1 लाख 20 हजार रुपये के तत्काल ऋण की मंजूरी के बदले अवैध धन की मांग कर रहे थे।जांच एजेंसी के अनुसार शिकायत प्राप्त होने पर सीबीआई की टीम ने गुरुवार को मामला दर्ज किया था। शिकायत के सत्यापन के बाद एजेंसी ने आज बरौर शाखा में ट्रैप बिछाया, जिसके तहत दोनों आरोपित एक-दूसरे की मिलीभगत में शिकायतकर्ता से रिश्वत मांगते और स्वीकार करते पकड़े गए।सीबीआई ने दोनों अधिकारियों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। एजेंसी मामले से जुड़े अन्य पहलुओं, संभावित मिलीभगत और भ्रष्टाचार के नेटवर्क की भी जांच कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
