सीबीआई ने झारखंड में सीसीएल के मैनेजर को रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार
नई दिल्ली : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने झारखंड के सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के डाकरा प्रोजेक्ट ऑफिस के मैनेजर और पर्सनल-एचआर दीपक गिरी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। आरोपित ने शिकायतकर्ता से 50 हजार…

नई दिल्ली : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने झारखंड के सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के डाकरा प्रोजेक्ट ऑफिस के मैनेजर और पर्सनल-एचआर दीपक गिरी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। आरोपित ने शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये की रिश्वत स्वीकार की। सीबीआई के मुताबिक एजेंसी ने गुरुवार को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि आरोपी ने सहानुभूतिपूर्ण आधार पर नियुक्ति की प्रक्रिया के लिए 1 लाख 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। आरोपित ने 50 हजार रुपये की पहली किस्त स्वीकार करने पर सहमति जताई। सीबीआई ने जाल बिछाकर आरोपी को रंगे हाथ शिकायतकर्ता से पहली किस्त की रिश्वत स्वीकार करते गिरफ्तार कर लिया। एजेंसी ने बताया कि जांच अभी जारी है। --------------
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
