द इंडियन व्यू

सीबीआई ने झारखंड में डाक सहायक को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

नई दिल्ली : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने झारखंड के सरायकेला उप मंडल में डाक विभाग के एक सहायक को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने बताया कि यह मामला 11 नवंबर को दर्ज किया गया…

Ragwendra P Singh
November 13, 2025
1 min read
सीबीआई ने झारखंड में डाक सहायक को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

नई दिल्ली : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने झारखंड के सरायकेला उप मंडल में डाक विभाग के एक सहायक को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने बताया कि यह मामला 11 नवंबर को दर्ज किया गया था। शिकायत के अनुसार, आरोपित डाक सहायक ने शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी ताकि उसे ग्रामीण डाक सेवक, सहायक शाखा डाकपाल (जीडीएस एबीपीएम) के पद पर कमलपुर शाखा डाकघर के तहत कार्यभार संभालने की अनुमति दी जा सके। सीबीआई की टीम ने जाल बिछाकर आरोपित को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान रंजन, डाक सहायक, सरायकेला उप मंडल, झारखंड के रूप में हुई है। एजेंसी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…