सीबीआई ने गंभीर अपराध में वांछित तीन आरोपितों को मलेशिया प्रत्यर्पित किया
नई दिल्ली : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मंगलवार को दक्षिण पूर्व एशियाई देश मलेशिया के वांछित तीन आरोपितों को भारत से कुआलालंपुर प्रत्यर्पित कर दिया। तीनों के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय अपराध पुलिस संगठन (इंटरपोल) ने…

नई दिल्ली : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मंगलवार को दक्षिण पूर्व एशियाई देश मलेशिया के वांछित तीन आरोपितों को भारत से कुआलालंपुर प्रत्यर्पित कर दिया। तीनों के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय अपराध पुलिस संगठन (इंटरपोल) ने रेड कार्नर (इंटरपोल द्वारा जारी अंतरराष्ट्रीय अलर्ट) नोटिस जारी किया था। तीनों के नाम श्रीधरन सुब्रमणियम, प्रतिफकुमार सेल्वराज और नविंद्रन राज कुमारासन हैं।
सीबीआई ने बताया कि ये तीनों आरोपित मलेशिया में संगठित अपराध में वांछित थे। इन पर गंभीर अपराध करने की साजिश रचने और उससे आर्थिक लाभ, शक्ति या प्रभाव हासिल करने का आरोप है।
एजेंसी के अनुसार, ये आरोपित ब्रिटेन से भारत आए थे और मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने उन्हें प्रवेश देने से मना कर दिया। चूंकि सीबीआई भारत में इंटरपोल की नेशनल सेंट्रल ब्यूरो (एनसीबी) की भूमिका निभाती है, इसलिए एनसीबी-कुआलालंपुर ने औपचारिक रूप से एनसीबी-नई दिल्ली से सहयोग मांगा।
मलेशिया पुलिस की एक टीम 25 जनवरी को मुंबई पहुंची और भारतीय अधिकारियों के सहयोग से इन आरोपियों को हिरासत में लेकर मलेशिया वापस ले गई।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
