द इंडियन व्यू

सीबीआई ने केएपीएल के एमडी अनुराग दनायक को 5 लाख घूस लेते रंगे हाथों दबोचा

नई दिल्ली : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बेंगलुरु की कर्नाटक एंटीबायोटिक्स एंड फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड (केएपीएल) के प्रबंध निदेशक अनुराग दनायक को बुधवार को 5 लाख रुपये घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। सीबीआई…

Ragwendra P Singh
July 16, 2026
1 min read
सीबीआई ने केएपीएल के एमडी अनुराग दनायक को 5 लाख घूस लेते रंगे हाथों दबोचा

नई दिल्ली : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बेंगलुरु की कर्नाटक एंटीबायोटिक्स एंड फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड (केएपीएल) के प्रबंध निदेशक अनुराग दनायक को बुधवार को 5 लाख रुपये घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

 

सीबीआई के मुताबिक दनायक ने भोपाल स्थित एक अधिकृत सेवा एजेंट फर्म से लगभग 15 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। यह राशि सेवा एजेंट समझौते की मंजूरी, अतिरिक्त संस्थानों को जोड़ने के आवेदन और चालू वित्त वर्ष में दवाओं की बिक्री पर मिलने वाले कमीशन में हिस्सेदारी के लिए मांगी गई थी। उसे नोएडा में 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते समय पकड़ा गया, जो कुल मांगी गई राशि का हिस्सा था।

 

गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने दनायक के बेंगलुरु, नोएडा और जबलपुर स्थित आवास और कार्यालयों पर तलाशी ली। तलाशी में लगभग 75 लाख रुपये नकद, 4 लाख रुपये मूल्य की विदेशी मुद्रा, 697 ग्राम सोने के आभूषण और सिक्के (लगभग 86 लाख रुपये मूल्य) तथा एक फ्लैट के संपत्ति दस्तावेज़ बरामद किए गए। मामले की जांच अभी जारी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…