सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात पर बोले अमित शाह, उनके अनुभव से देश को होगा लाभ
नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को उपराष्ट्रपति पद के एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की। गृह मंत्री शाह ने उन्हें अनुभवी एवं दूरदर्शी नेता बताते हुए उनके उज्ज्वल योगदान देने पर विश्वास…

नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को उपराष्ट्रपति पद के एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की। गृह मंत्री शाह ने उन्हें अनुभवी एवं दूरदर्शी नेता बताते हुए उनके उज्ज्वल योगदान देने पर विश्वास जताया।
अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस मुलाकात की जानकारी दी।
सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की तस्वीरें पोस्ट करते हुए अमित शाह ने एक्स पर लिखा, उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की। वे एक अनुभवी नेता हैं, जिनके पास व्यापक संगठनात्मक और प्रशासनिक अनुभव है। मुझे विश्वास है कि वे अपने व्यापक अनुभव के साथ भारत के राष्ट्रीय विमर्श में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
वहीं, सीपी राधाकृष्णन ने एक्स पोस्ट में लिखा, आज नई दिल्ली में हमारे गृह मंत्री अमित शाह से मिलकर और उनकी शुभकामनाएं पाकर बहुत खुशी हुई।
इससे पहले, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी शनिवार को सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राधाकृष्णन को उनकी उम्मीदवारी के लिए बधाई दी।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सीपी राधाकृष्णन के साथ मुलाकात की तस्वीरें भी शेयर कीं। उन्होंने लिखा, थिरु सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की। एनडीए की ओर से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनने पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। मुझे विश्वास है कि थिरु राधाकृष्णन एक उत्कृष्ट उपराष्ट्रपति साबित होंगे और भारत के लोगों की एक सशक्त आवाज बनेंगे।
एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने शुक्रवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया।
उल्लेखनीय है कि जगदीप धनखड़ के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफे के बाद यह चुनाव हो रहा है। जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दिया था।
भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए दो पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। निर्वाचन आयोग द्वारा 7 अगस्त 2025 को जारी अधिसूचना के अनुसार, उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 के लिए मतदान और मतगणना 9 सितंबर को होगी। पर्यवेक्षकों के रूप में पंचायती राज मंत्रालय में अपर सचिव आईएएस सुशील कुमार लोहानी (ओडिशा कैडर: 1995) और वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग में तैनात अपर सचिव आईएएस डी. आनंदन (सिक्किम कैडर: 2000) की नियुक्ति की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
