द इंडियन व्यू

सीजेआई पर हमले की कोशिश को सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ने बताया संविधान पर हमला

नई दिल्ली : उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति बीआर गवई पर हमले की कोशिश को कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 'संविधान पर हमला' कहा, जबकि पार्टी महासचिव प्रिंयका गांधी ने इसको 'संपूर्ण न्याय…

Ragwendra P Singh
October 6, 2025
2 min read
सीजेआई पर हमले की कोशिश को सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ने बताया संविधान पर हमला

नई दिल्ली : उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति बीआर गवई पर हमले की कोशिश को कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 'संविधान पर हमला' कहा, जबकि पार्टी महासचिव प्रिंयका गांधी ने इसको 'संपूर्ण न्याय व्यवस्था' पर हमला बताया।

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि भारत के मुख्य न्यायाधीश पर उच्चतम न्यायालय के भीतर हुआ यह हमला बेहद निंदनीय है। इसकी निंदा करने के लिए कोई भी शब्द पर्याप्त नहीं है। यह न केवल मुख्य न्यायाधीश पर, बल्कि हमारे संविधान पर भी एक सीधा हमला है।

सोनिया गांधी ने कहा कि न्यायमूर्ति गवई हमेशा विनम्र और मर्यादित रहे हैं, लेकिन आज राष्ट्र को गहरी पीड़ा और आक्रोश के साथ उनके साथ एकजुट होकर खड़ा होना चाहिए।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने पोस्ट में कहा कि देश के मुख्य न्यायाधीश पर हमले की कोशिश अत्यंत शर्मनाक, दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है। यह केवल देश के मुख्य न्यायाधीश पर नहीं, बल्कि हमारे संविधान, संपूर्ण न्याय व्यवस्था और कानून के शासन पर हमला है।

उन्होंने कहा कि मुख्य न्यायाधीश ने अपनी मेहनत, लगन और योग्यता के बल पर समाज की हर बाधा को पार करते हुए सर्वोच्च न्यायिक पद हासिल किया है। उनके विरुद्ध इस प्रकार का हमला न्यायपालिका और लोकतंत्र दोनों के लिए घातक है। इस घटना की जितनी निंदा की जाए, वह कम है।

उल्लेखनीय है कि उच्चतम न्यायालय के भीतर एक 71 वर्षीय वकील राकेश किशोर ने न्यायमूर्ति गवई पर कुछ फेंकने का प्रयास किया था। पुलिस ने उसे तुरंत काबू में कर लिया। बताया गया कि वह मुख्य न्यायाधीश की एक कथित धार्मिक टिप्पणी से आहत था। न्यायमूर्ति गवई ने पूरे घटनाक्रम के दौरान शांति बनाए रखी और अदालत की कार्यवाही बिना किसी रुकावट के जारी रही।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…