सीजन के अंत में मैनचेस्टर सिटी को अलविदा बोलेंगे केविन डी ब्रुइन
मैनचेस्टर सिटी के दिग्गज मिडफील्डर केविन डी ब्रुइन ने शुक्रवार को एक भावुक पोस्ट के जरिए ऐलान किया कि वह इस सीजन के अंत में क्लब को अलविदा बोल देंगे। उन्होंने लिखा, “आपने यह पोस्ट देखी, तो शायद समझ गए होंगे कि मैं क्या…

मैनचेस्टर सिटी के दिग्गज मिडफील्डर केविन डी ब्रुइन ने शुक्रवार को एक भावुक पोस्ट के जरिए ऐलान किया कि वह इस सीजन के अंत में क्लब को अलविदा बोल देंगे।

उन्होंने लिखा, “आपने यह पोस्ट देखी, तो शायद समझ गए होंगे कि मैं क्या कहना चाहता हूं। सीधे मुद्दे पर आता हूं – यह मेरे मैनचेस्टर सिटी करियर के आखिरी कुछ महीने हैं।”
https://www.instagram.com/kevindebruyne/p/DIBaMKEI3nJ/
“यह लिखना आसान नहीं है, लेकिन हम फुटबॉलर्स जानते हैं कि यह दिन एक न एक दिन जरूर आता है। वह दिन आज है – और आप सबको यह खबर सबसे पहले मुझसे मिलनी चाहिए थी।” 2015 में जर्मन क्लब वोल्फ्सबर्ग से मैनचेस्टर सिटी में शामिल हुए डी ब्रुइन ने क्लब के साथ 16 ट्रॉफी अपने नाम की हैं। इनमें 2022-23 सीजन में ऐतिहासिक ट्रेबल जीत भी है।
अपने पहले ही सीजन में उन्होंने 16 गोल और 15 असिस्ट किए और क्लब के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए। कुल 413 मैचों में डी ब्रुइन ने 106 गोल और 174 असिस्ट किए। वह प्रीमियर लीग के सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डरों में गिने जाते हैं।
उन्होंने लिखा, “फुटबॉल ने मुझे आप सभी से और इस शहर से जोड़ा। जब मैं अपना सपना पूरा करने आया था, तब नहीं जानता था कि यह दौर मेरी जिंदगी बदल देगा। इस शहर, इस क्लब और इन लोगों ने मुझे सबकुछ दिया। और मैंने भी बदले में सब कुछ झोंक दिया – और हम सब कुछ जीत गए।”
उन्होंने आगे कहा,“मेरी पत्नी मिशेल और हमारे बच्चे सूरी, रोम, मेसन और मैं – सभी इस शहर और इसके लोगों के हमेशा ऋणी रहेंगे। ‘मैनचेस्टर’ हमारे बच्चों के पासपोर्ट पर ही नहीं, बल्कि दिलों में भी रहेगा। यह हमेशा हमारा घर रहेगा।”
डी ब्रुइन मैनचेस्टर सिटी के उस दौर के अहम सदस्य रहे हैं, जब क्लब ने अंग्रेजी फुटबॉल पर अपना दबदबा बनाया। वह दो बार (2019-20 और 2020-21) प्लेयर्स प्लेयर ऑफ द ईयर भी चुने गए। प्रीमियर लीग में वह अब तक कुल 118 असिस्ट कर चुके हैं, जो ऑल-टाइम लिस्ट में दूसरे स्थान पर है।
उनका कॉन्ट्रैक्ट जून के अंत में समाप्त हो रहा है, लेकिन यह साफ नहीं है कि वह 14 जून से 13 जुलाई तक होने वाले क्लब वर्ल्ड कप में टीम के साथ बने रहेंगे या नहीं। डी ब्रुइन के विदाई की घोषणा के साथ एक युग का अंत हो गया है, लेकिन उनकी उपलब्धियां उन्हें हमेशा फुटबॉल इतिहा स में अमर बनाए रखेंगी।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
