द इंडियन व्यू

सीओपी-31 से पहले भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच जलवायु वार्ता, भूपेंद्र यादव और क्रिस बोवेन ने की चर्चा

नई दिल्ली : केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के जलवायु परिवर्तन एवं ऊर्जा मंत्री क्रिस बोवेन के साथ वर्चुअल बैठक की। बैठक में इस वर्ष होने वाले संयुक्त राष्ट्र…

Ragwendra P Singh
August 21, 2026
2 min read
सीओपी-31 से पहले भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच जलवायु वार्ता, भूपेंद्र यादव और क्रिस बोवेन ने की चर्चा

नई दिल्ली : केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के जलवायु परिवर्तन एवं ऊर्जा मंत्री क्रिस बोवेन के साथ वर्चुअल बैठक की। बैठक में इस वर्ष होने वाले संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन (सीओपी-31) से पहले जलवायु परिवर्तन से जुड़े प्रमुख मुद्दों और वैश्विक जलवायु वार्ताओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया।बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए वैश्विक स्तर पर सहयोग और प्रभावी जलवायु कार्रवाई की आवश्यकता पर चर्चा की। भूपेंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के वैश्विक प्रयासों में लगातार समाधान का हिस्सा रहा है।उन्होंने जलवायु कार्रवाई के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए सभी देशों के बीच सहयोग और सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। भारत वैश्विक जलवायु लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में अपनी जिम्मेदार भूमिका निभाता रहेगा।ऑस्ट्रेलिया के जलवायु परिवर्तन एवं ऊर्जा मंत्री क्रिस बोवेन ने जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए दीर्घकालिक समाधान विकसित करने की दिशा में भारत के सकारात्मक दृष्टिकोण और सहयोगात्मक भूमिका की सराहना की।दोनों नेताओं ने जलवायु परिवर्तन से जुड़े मुद्दों पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सहयोग को और मजबूत करने तथा आगामी वैश्विक जलवायु वार्ताओं में मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई। बैठक को सीओपी-31 से पहले दोनों देशों के बीच जलवायु संबंधी समन्वय को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…