द इंडियन व्यू

सीएसआईआर–आईसीएमआर की बैठक में दवा परीक्षण, चिकित्सा मानवरहित उड़ान सेवा सहित कई अहम फैसले

नई दिल्ली : वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) और भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने संयुक्त बैठक में नई दवाओं के परीक्षण चरण को आगे बढ़ाने, अपशिष्ट जल निगरानी का दायरा विस्तार करने, वन हेल्थ…

Ragwendra P Singh
November 25, 2025
2 min read
सीएसआईआर–आईसीएमआर की बैठक में दवा परीक्षण, चिकित्सा मानवरहित उड़ान सेवा सहित कई अहम फैसले

नई दिल्ली : वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) और भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने संयुक्त बैठक में नई दवाओं के परीक्षण चरण को आगे बढ़ाने, अपशिष्ट जल निगरानी का दायरा विस्तार करने, वन हेल्थ मिशन को मजबूत करने, शोधार्थियों के लिए अवसर बढ़ाने, संयुक्त तकनीकी विकास की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने और चिकित्सा आपातकालीन मानवरहित उड़ान सेवा आरंभ करने जैसे कई फैसले लिए।केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अनुसार, राजधानी दिल्ली के सीएसआईआर विज्ञान केंद्र में आयोजित इस उच्च स्तरीय बैठक की सह अध्यक्षता सीएसआईआर महानिदेशक और सचिव (वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान विभाग) डॉ एन कलैसेलवी और आईसीएमआर महानिदेशक तथा सचिव (स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग) डॉ राजीव बहल ने की। बैठक में दोनों संस्थानो के वरिष्ठ अधिकारी और विभिन्न प्रयोगशालाओ के निदेशक उपस्थित थे।बैठक में संयुक्त परियोजनाओं की समीक्षा की गई, जिसमें सीएसआईआर द्वारा विकसित अणुओ का परीक्षण चरण को आगे बढ़ाना, आईसीएमआर समर्थित उन्नत अनुसंधान केंद्रो की प्रगति और शहरो, चिकित्सालयों तथा समुदायों में बहु रोगजनक अपशिष्ट जल निगरानी की स्थिति शामिल रही।बैठक में नई दवाओं के विकास, नियत प्रक्रिया के अनुसार चिकित्सकीय परीक्षण और आईसीएमआर की बड़े पशुओं पर विषाक्तता परीक्षण सुविधा के प्रभावी उपयोग पर भी विचार-विमर्श किया गया।एसीएसआईआर–आईसीएमआर शोध उपाधि कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान युवा शोधार्थियों के लिए अवसर बढ़ाने और दोनों संस्थानोंं की छात्रवृत्तियों के बेहतर एकीकरण पर जोर दिया गया।डॉ कलैसेलवी और डॉ बहल ने राष्ट्रीय आवश्यकताओं के अनुरूप सीएसआईआर की वैज्ञानिक क्षमता और आईसीएमआर के सार्वजनिक स्वास्थ्य दायित्व के एकीकृत प्रयास की जरूरत बताई। उन्होंने संयुक्त तकनीकी विकास, विशेषकर डिजिटल नियंत्रण आधारित चिकित्सा आपातकालीन मानवरहित उडान सेवा के लिए सुव्यवस्थित तंत्र विकसित करने पर बल दिया।बैठक में जैव चिकित्सा विज्ञान, निदान विज्ञान, डिजिटल स्वास्थ्य और पर्यावरणीय स्वास्थ्य निगरानी जैसे उभरते क्षेत्रों में सहयोग मजबूत करने और संयुक्त परियोजना विकास को गति देने का भी निर्णय लिया गया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…