द इंडियन व्यू

सीएम रेखा गुप्ता पर हमला : दिल्ली के मंत्रियों ने विपक्ष पर लगाए आरोप, बताया कायराना हरकत

नई दिल्ली : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले को भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने कायराना हरकत बताया है। दिल्ली सरकार के मंत्रियों ने विपक्ष पर आरोप लगाए हैं। मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि जनता से…

Ragwendra P Singh
August 20, 2025
2 min read
सीएम रेखा गुप्ता पर हमला : दिल्ली के मंत्रियों ने विपक्ष पर लगाए आरोप, बताया कायराना हरकत

नई दिल्ली : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले को भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने कायराना हरकत बताया है। दिल्ली सरकार के मंत्रियों ने विपक्ष पर आरोप लगाए हैं। मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि जनता से मुख्यमंत्री का निडर जुड़ाव और जनसेवा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता विपक्ष को स्पष्ट रूप से बेचैन करती है, जो इस तरह के शर्मनाक हथकंडे अपना रहा है।

मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, मैं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान हुए कायराना हमले की कड़ी निंदा करता हूं। जनता से उनका निडर जुड़ाव और जनसेवा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता विपक्ष को स्पष्ट रूप से बेचैन करती है, जो इस तरह के शर्मनाक हथकंडे अपना रहा है। मैं उनकी शक्ति, सुरक्षा और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

इसी तरह, भाजपा के प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने हमले को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, रेखा गुप्ता दिल्ली की बेहद लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं। क्या यह प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक गुट के लोगों की तरफ से जन सुनवाई को रोकने की एक पूर्व नियोजित साजिश थी? पूरी जानकारी के लिए जांच अधिकारियों का इंतजार है।

दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने भी घटना की निंदा की है। उन्होंने लिखा, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला अक्षम्य अपराध है। एक महिला, एक बेटी, जो रात-दिन सिर्फ दिल्ली की सेवा में लगी है, उन पर हमला करने वाले और करवाने वाले दोनों कायर हैं और अपराधी हैं। ऐसे अपराधियों की हिम्मत नहीं कि वो तर्क और तथ्यों के आधार पर बात कर सकें।

कपिल मिश्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक अन्य पोस्ट में लिखा, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जनसुवाई के दौरान हमले की कोशिश एक कायराना हरकत है। जो आयुष्मान कार्ड से, देवी बसों से, सुधरते सीवर सिस्टम से, साफ होती यमुना से डर रहे हैं, वो अब ऐसे हथकंडे अपना रहे हैं। जनता के जनादेश से चुनी हुई संकल्पित सरकार दिल्ली के विकास की खातिर न झुकेगी न रुकेगी।

भाजपा नेता तजिंदर सिंह बग्गा ने लिखा, आज जनसुनवाई के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री पर हुए हमले से स्तब्ध हूं। उनकी सुरक्षा और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। बजरंग बली कृपा करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…