सीएम रेखा गुप्ता के कार्यक्रम में सेल्फी को लेकर नाराज था समर्थक : अरविंदर सिंह लवली
नई दिल्ली : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के गांधीनगर में आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रम में कोई हंगामा नहीं हुआ, बल्कि एक समर्थक सेल्फी न मिलने से नाराज था। भाजपा विधायक अरविंदर सिंह लवली ने यह बयान दिया है। उन्होंने…

नई दिल्ली : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के गांधीनगर में आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रम में कोई हंगामा नहीं हुआ, बल्कि एक समर्थक सेल्फी न मिलने से नाराज था। भाजपा विधायक अरविंदर सिंह लवली ने यह बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह व्यक्ति नाराज था, क्योंकि वह सेल्फी नहीं ले पाया।
अरविंदर सिंह लवली गांधीनगर से विधायक हैं, जिनके विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का कार्यक्रम था। विधायक अरविंदर सिंह लवली ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया कि सीएम के प्रोग्राम में कोई हंगामा नहीं हुआ था। वह व्यक्ति नाराज था कि उसको स्टेज पर आने नहीं दिया। वह तो मुख्यमंत्री जिंदाबाद बोल रहा था और उसकी नाराजगी मुझसे थी।
उन्होंने बताया कि 10 हजार लोगों की सभा थी। मुख्यमंत्री जिंदाबाद के नारे लगाए जा रहे थे। उत्साह में एक कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के साथ फोटो लेना चाहता था, लेकिन दूसरे कार्यकर्ताओं ने उसे रोक दिया। इसलिए उसने मुख्यमंत्री से नहीं, मुझसे नाराजगी जताई कि उनके विधायक रहते हुए फोटो नहीं ले पाया। उस व्यक्ति ने मुख्यमंत्री के प्रति अपने समर्थन को दिखाया था।
इस दौरान, अरविंदर सिंह लवली ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा और कहा कि आम आदमी पार्टी को कोई काम नहीं है। यह उस व्यक्ति की नाराजगी को लेकर राजनीति कर रहे हैं। उन्हें ओछी राजनीति करने से बाज आना चाहिए। भाजपा विधायक ने कहा कि दिल्ली में हमारी सरकार को अभी कुछ महीने ही हुए हैं, 5 साल पूरे होने दीजिए, यहां कोई आम आदमी पार्टी का नाम लेने वाला नहीं होगा।
गौरतलब है कि जन शिकायत सुनवाई के दौरान हुए हमले के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शुक्रवार को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाहर निकली थीं। मुख्यमंत्री के आगमन से पहले, गांधीनगर बाजार में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। कई दुकानों को बंद करने का आदेश दिया गया था और आसपास के इलाकों में दिल्ली पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों की भारी तैनाती देखी गई।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
