द इंडियन व्यू

सीआईआई साझेदारी शिखर सम्मेलन शुक्रवार को विशाखापत्तनम में, उपराष्ट्रपति होंगे मुख्य अतिथि

नई दिल्ली : उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शुक्रवार को विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश में 30वें सीआईआई (भारतीय उद्योग परिसंघ) साझेदारी शिखर सम्मेलन 2025 के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।उपराष्ट्रपति…

Ragwendra P Singh
November 13, 2025
1 min read
सीआईआई साझेदारी शिखर सम्मेलन शुक्रवार को विशाखापत्तनम में, उपराष्ट्रपति होंगे मुख्य अतिथि

नई दिल्ली : उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शुक्रवार को विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश में 30वें सीआईआई (भारतीय उद्योग परिसंघ) साझेदारी शिखर सम्मेलन 2025 के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।उपराष्ट्रपति सचिवालय ने गुरुवार को बताया कि 14 से 15 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस दो दिवसीय शिखर सम्मेलन का आयोजन सीआईआई द्वारा वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) और आंध्र प्रदेश सरकार के साथ साझेदारी में किया जा रहा है।सीआईआई शिखर सम्मेलन व्यापार और निवेश के भविष्य को आकार देने के लिए विचारकों, नीति निर्माताओं, उद्योग जगत के दिग्गजों और वैश्विक साझेदारों को एक साथ लाएगा। इस शिखर सम्मेलन का विषय प्रौद्योगिकी, विश्वास और व्यापार: नई भू-आर्थिक व्यवस्था का मार्गदर्शन है। इस प्रमुख कार्यक्रम में 45 सत्र और 72 अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं के भाग लेने की उम्मीद है, जिसमें 45 देशों के 300 विदेशी प्रतिभागियों सहित 2,500 प्रतिनिधि शामिल होंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…