सिलीगुड़ी : आदिवासी सम्मेलन में पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
सिलीगुड़ी : नौंवे अंतरराष्ट्रीय संथाल सम्मेलन में शामिल होने के लिए शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सिलीगुड़ी के पास बागडोगरा के गोसांईपुर पहुंची। देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति के उत्तर बंगाल आगमन को लेकर प्रशासनिक…

सिलीगुड़ी : नौंवे अंतरराष्ट्रीय संथाल सम्मेलन में शामिल होने के लिए शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सिलीगुड़ी के पास बागडोगरा के गोसांईपुर पहुंची। देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति के उत्तर बंगाल आगमन को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में काफी उत्साह और तैयारियां देखने को मिली। राष्ट्रपति की मौजूदगी से सम्मेलन को विशेष महत्व मिला।
गोसाईपुर में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में देश-विदेश से आए आदिवासी प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सम्मेलन का उद्देश्य आदिवासी समुदाय की संस्कृति, परंपरा और अधिकारों के संरक्षण को लेकर चर्चा करना है। इस कार्यक्रम में दार्जिलिंग से भाजपा सांसद राजू बिष्ट भी उपस्थित रहे। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी।
सांसद राजू बिष्ट ने राष्ट्रपति के इस दौरे पर खुशी जताते हुए कहा कि उनकी उपस्थिति पहाड़ और तराई क्षेत्र के आदिवासी समुदाय के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति का यह दौरा उत्तर बंगाल के जनजातीय समुदायों के विकास और सशक्तिकरण की प्रक्रिया को और तेज करेगा।
बागडोगरा एयरपोर्ट से गोसाईपुर तक रास्ते के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोगों ने खड़े होकर राष्ट्रपति का स्वागत किया। राष्ट्रपति का यह दौरा सिलीगुड़ी और पूरे उत्तर बंगाल के सामाजिक और राजनीतिक परिदृश्य में काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।-------------------
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
