सिमरनजीत ने थामा पेशेवर मुक्केबाजी का दामन
विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज सिमरनजीत कौर पेशेवर बनने वाले भारतीय मुक्केबाजों की श्रेणी में शामिल हो गई हैं। साभार : गूगल एशियाई चैंपियनशिप की दो बार की पदक विजेता 29 वर्षीय सिमरनजीत ने टोक्यो ओलंपिक…

विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज सिमरनजीत कौर पेशेवर बनने वाले भारतीय मुक्केबाजों की श्रेणी में शामिल हो गई हैं।

एशियाई चैंपियनशिप की दो बार की पदक विजेता 29 वर्षीय सिमरनजीत ने टोक्यो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने पूर्व अमेरिकी पेशेवर मुक्केबाज रॉय जोन्स जूनियर और भारतीय पेशेवर मुक्केबाज मनदीप जांगड़ा से अनुबंध करके पेशेवर मुक्केबाजी से जुड़ने का फैसला किया।
मार्च में राष्ट्रीय चैंपियनशिप के 65 किग्रा वर्ग में उप विजेता रहीं सिमरनजीत इस साल पेशेवर बनने वाली तीसरी भारतीय मुक्केबाज है। इससे पहले विश्व चैंपियनशिप के पदक विजेता निशांत देव और अमित पंघाल पेशेवर सर्किट से जुड़ चुके हैं। इससे पहले 2008 ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता विजेंदर सिंह, विकास कृष्ण, सरिता देवी और नीरज गोयत भी पेशेवर बन चुके हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
