द इंडियन व्यू

सिनर का इंडियन वेल्स पर कब्जा, सबालेंका ने भी जीता पहला खिताब

यानिक सिनर ने दूसरे सेट के टाइब्रेकर में लगातार सात अंक बनाकर पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी की और दानिल मेदवेदेव को 7 . 6, 7 . 6 से हराकर पहली बार एक भी सेट गंवाये बिना इंडियन वेल्स खिताब जीता। दुनिया के दूसरे नंबर के…

Ragwendra P Singh
March 16, 2026
1 min read
सिनर का इंडियन वेल्स पर कब्जा, सबालेंका ने भी जीता पहला खिताब

यानिक सिनर ने दूसरे सेट के टाइब्रेकर में लगातार सात अंक बनाकर पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी की और दानिल मेदवेदेव को 7 . 6, 7 . 6 से हराकर पहली बार एक भी सेट गंवाये बिना इंडियन वेल्स खिताब जीता।

दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी सिनर ने मेदवेदेव को पिछले दस मुकाबलों में नौवीं बार हराया। मेदवेदेव ने सेमीफाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त कार्लोस अल्काराज को मात दी थी।

@BNPPARIBASOPEN

महिला वर्ग में भी कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जहां दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी एरिना सबालेंका ने संघर्षपूर्ण मैच में एलेना रिबाकिना को 3 . 6, 6 . 3, 7 . 6 से हराकर खिताब जीता। 2023 और 2025 में उपविजेता रही सबालेंका का यह पहला खिताब है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

अयान की शानदार फॉर्म बरकरार, दोहा में हासिल की पहली पीएसए खिताबी जीत

भारत के अयान वजीरल्ली ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए दोहा में खेले गए क्यूएसएफ 5 चैलेंजर स्क्वाश टूर्नामेंट में मिस्र के हसन मेन्शॉवी को 3-1 से हराकर अपना पहला पीएसए टूर खिताब जीता।

प्रार्थना थापा और लालदुहजुआली की जोड़ी ने एशियाई चैंपियनशिप में जीता पदक

नागालैंड की प्रार्थना थापा और मिजोरम की लालदुहजुआली ने दक्षिण कोरिया के ग्वांगजू में बैडमिंटन एशिया सीनियर चैंपियनशिप 2026 में 40 वर्ष से अधिक उम्र के महिला युगल में कांस्य पदक अपने नाम किया।

सैंडपेपर विवाद की फिर होगी समीक्षा, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने तय की रूपरेखा

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2018 के दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान हुए गेंद से छेड़छाड़ विवाद की समीक्षा के लिए गठित स्वतंत्र मंच के संदर्भ की शर्तें जारी कर दी हैं।