द इंडियन व्यू

सिद्धांत वर्ल्ड स्कूल में ताइक्वांडो बेल्ट टेस्ट, 28 खिलाड़ियों ने हासिल की सफलता

लखनऊ। मल्हौर रोड स्थित सिद्धांत वर्ल्ड स्कूल में आयोजित ताइक्वांडो ब्लैक बेल्ट टेस्ट परीक्षा 28 खिलाड़ियों ने उत्तीर्ण की। इस अवसर पर मौजूद उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव राजकुमार ने उत्तीर्ण खिलाड़ियों के…

Ragwendra P Singh
April 13, 2025
1 min read
सिद्धांत वर्ल्ड स्कूल में ताइक्वांडो बेल्ट टेस्ट, 28 खिलाड़ियों ने हासिल की सफलता

लखनऊ। मल्हौर रोड स्थित सिद्धांत वर्ल्ड स्कूल में आयोजित ताइक्वांडो ब्लैक बेल्ट टेस्ट परीक्षा 28 खिलाड़ियों ने उत्तीर्ण की। इस अवसर पर मौजूद उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव राजकुमार ने उत्तीर्ण खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने सिद्धांत वर्ल्ड स्कूल के चेयरमैन अनुराग मिश्रा ने उत्तीर्ण खिलाड़ियों को बेल्ट प्रदान कर सम्मानित किया।

लखनऊ ताइक्वांडो एकेडमी के सचिव मोहित कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि खिलाड़ियों ने रेड वन से ब्लैक बेल्ट की परीक्षा उत्तीर्ण की।

इनमें काव्या दिवाकर, स्तुति गुप्ता, जेश्ना भट्ट, सौम्या भट्ट, कौशिकी सिंह यादव, वेदांशी साहू, कुशाग्र वर्मा, प्रगति वर्मा, देवांश प्रशांत मिश्रा, कुमारी प्रकृति, मानवी सिन्हा, मनस्वी सिंह, मायरा कुशवाहा, रूद्रय गुप्ता, शिवाय गुप्ता, अथर्व मिश्रा, वासफी नौशाद, मैत्रेयी तिवारी, समृद्धि मिश्रा, अदीबा उबैद, मेहुल शुक्ला, मोहम्मद मुस्तफा उमर अंसारी, रवीन्द्र कुमार, आव्या सिंह, अभिलाषा यादव, वेदांत सिंह, किंजल्क त्रिपाठी और उन्नयन ने ब्लैक बेल्ट की डिग्री हासिल की।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।