सिंधी समुदाय भारत की सामाजिक-आर्थिक शक्ति का स्तंभ : लोकसभा अध्यक्ष
नई दिल्ली : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि सिंधी समुदाय की उद्यमशीलता, सेवा भावना और सांस्कृतिक प्रतिबद्धता ने उन्हें भारत की सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रगति का मजबूत आधार बनाया है। यह समुदाय सांस्कृतिक गौरव,…

नई दिल्ली : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि सिंधी समुदाय की उद्यमशीलता, सेवा भावना और सांस्कृतिक प्रतिबद्धता ने उन्हें भारत की सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रगति का मजबूत आधार बनाया है। यह समुदाय सांस्कृतिक गौरव, ईमानदारी और राष्ट्र-निर्माण की अद्भुत मिसाल है।ओम बिरला ने राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में विश्व सिंधी हिंदू फाउंडेशन ऑफ एसोसिएशन्स द्वारा आयोजित कार्यक्रम “सशक्त समाज-समृद्धभारत” को संबोधित करते हुए कहा कि सिंधी समाज ने कारोबार, उद्योग, बैंकिंग, सेवा क्षेत्र और नई तकनीकों में उत्कृष्टता हासिल की है। यह सफलता केवल आर्थिक समझ पर आधारित नहीं, बल्कि विश्वास, सहयोग और नैतिक आचरण जैसी गहरी मानवीय मूल्यों से प्रेरित है, जो राष्ट्र की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।उन्होंने कहा कि विभाजन के दौरान आई चुनौतियों ने सिंधी समुदाय को और मजबूत किया। भारी नुकसान के बावजूद समुदाय ने अपने धर्म, परंपराओं और सांस्कृतिक पहचान को सुरक्षित रखा और अदम्य इच्छाशक्ति के साथ जीवन को दोबारा खड़ा किया। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि भारत की शक्ति उसकी विविधता में है और सभी समुदायों के बीच एकता, समन्वय और परस्पर सम्मान ही 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ा सकते हैं।उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सेवा और सामुदायिक कल्याण में सिंधी समुदाय के योगदान की सराहना की और कहा कि यह समुदाय समावेशी विकास के प्रति लगातार समर्पित है। ओम बिरला ने बताया कि 2003 से सिंधी समुदाय के साथ उनका गहरा और आत्मीय संबंध रहा है। उन्होंने कहा कि विदेशी संसदीय दौरों के दौरान बारबाडोस से सुरिनाम और मेक्सिको तक हर जगह उन्हें जीवंत सिंधी समुदाय देखने को मिले, जो अपनी सांस्कृतिक जड़ों को संभाले हुए स्थानीय अर्थव्यवस्था और समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुके हैं।उन्होंने कहा कि सिंधी युवाओं की उद्यमशीलता, नवाचार और दूरदर्शी सोच तकनीक और नए क्षेत्रों में भारत की प्रगति की बड़ी ताकत है। सिंधी समुदाय ने विश्व को यह सिखाया है कि कैसे दृढ़ता, परिश्रम और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा जीवन को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकती है। देश और विदेश में उनकी उपलब्धियां राष्ट्रीय गौरव का विषय हैं। कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।---------------
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
