सिंगापुर ओपन 2025: सात्विक-चिराग सेमीफाइनल में पहुंचे
नई दिल्ली : भारतीय पुरुष डबल्स जोड़ी सात्विकसैराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने शुक्रवार को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में जीत दर्ज कर सिंगापुर ओपन 2025 के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। उन्होंने…

नई दिल्ली : भारतीय पुरुष डबल्स जोड़ी सात्विकसैराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने शुक्रवार को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में जीत दर्ज कर सिंगापुर ओपन 2025 के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। उन्होंने मलेशिया की जोड़ी गोह से फेई और नूर इज्जुद्दीन को सीधे गेमों में 21-17, 21-15 से हराया। यह मुकाबला 39 मिनट तक चला।
इस सीजन बीडब्ल्यूएफ टूर पर भारतीय जोड़ी इंडिया ओपन और मलेशिया ओपन के सेमीफाइनल में हार चुकी है। खास बात यह है कि इंडिया ओपन में सात्विक-चिराग को हराने वाली जोड़ी भी गोह और इज्जुद्दीन ही थी, जिनसे इस बार उन्होंने बदला लिया।
अब सात्विक और चिराग की नजर इस सीजन के अपने पहले फाइनल में जगह बनाने पर होगी। इसके लिए उन्हें मलेशिया की एक और जोड़ी से भिड़ना होगा। इनमें मान वेई चोंग-काई वुन टी या फिर आरोन चिया-सोह वूई यिक की जोड़ी हो सकती है। दोनों ही जोड़ियां टूर्नामेंट में सीडेड हैं।
गौरतलब है कि सात्विक-चिराग इस टूर्नामेंट में भारत की इकलौती चुनौती बचे हैं। पीवी सिंधु, एचएस प्रणय और ट्रीसा जॉली-गायत्री गोपीचंद समेत अन्य खिलाड़ी पहले ही बाहर हो चुके हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
