द इंडियन व्यू

सिंगापुर ओपन : सात्विक-चिराग की विजयी वापसी, लक्ष्य सेन चोटिल होकर बाहर

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने बुधवार को सिंगापुर ओपन में जीत के साथ लौटे, लक्ष्य सेन को निराशा हाथ लगी और उन्हें चोटिल होने के चलते शुरुआती दौर के मुकाबले के बीच में ही मैच छोड़ना पड़ा। साभार : गूगल चिराग…

Ragwendra P Singh
May 28, 2025
2 min read

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने बुधवार को सिंगापुर ओपन में जीत के साथ लौटे, लक्ष्य सेन को निराशा हाथ लगी और उन्हें चोटिल होने के चलते शुरुआती दौर के मुकाबले के बीच में ही मैच छोड़ना पड़ा।

साभार : गूगल

चिराग की पीठ की चोट के चलते मार्च में ऑल इंग्लैंड ओपन से हटने के बाद यह जोड़ी पहली बार कोर्ट पर उतरी थी लेकिन उन्होंने शानदार खेल का प्रदर्शन किया तथा मलेशिया के चूंग होन जियान और मुहम्मद हाइकाल को 40 मिनट के अंदर 21-16, 21-13 से हराया।

यह 41वीं रैंकिंग वाली मलेशियाई जोड़ी पर सात्विक और चिराग की दूसरी जीत थी। भारतीय जोड़ी वर्तमान में विश्व में 27वें स्थान पर है। इस महीने की शुरुआत में यह जोड़ी सुदीरमन कप में भी नहीं खेली थी, क्योंकि सात्विक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे।

इससे पहले वे इस सत्र में मलेशिया ओपन और इंडिया ओपन दोनों में सेमीफाइनल में पहुंचे थे। भारत के नंबर एक एकल खिलाड़ी सेन को चीनी ताइपे के लिन चुन-यी के खिलाफ अपने पहले दौर के मुकाबले के दौरान चोट के कारण बाहर होना पड़ा। विश्व में 17वें स्थान पर काबिज सेन ने अच्छी शुरुआत की और पहला गेम 21-15 से जीता।

लेकिन विश्व में 19वें नंबर के लिन ने वापसी करते हुए दूसरा गेम 21-17 से जीतकर स्कोर बराबर कर दिया। निर्णायक गेम में सेन चोट के कारण रिटायर होने से पहले 5-13 से पीछे थे।

सेन की चोट की वास्तविक प्रकृति के बारे में पता नहीं चल पाया है। मिश्रित युगल में रोहन कपूर और रूथविका शिवानी गड्डे ने चेन झी यी और फ्रांसेस्का कॉर्बेट की अमेरिकी जोड़ी को 35 मिनट में 21-16, 21-19 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। महिला एकल में आकर्षि कश्यप विश्व की चौथे नंबर की खिलाड़ी चीन की हान यू से 58 मिनट तक चले मुकाबले में 21-17, 13-21, 7-21 से हारी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।