द इंडियन व्यू

सालभर में कम से कम 5 हजार रुपये के खादी वस्त्र जरूर खरीदेंः अमित शाह

नई दिल्ली : गांधी जयंती पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार यहां के कनॉट प्लेस स्थित खादी इंडिया शोरूम पहुंचे। उन्होंने खादी उत्पाद खरीदे और उनका ऑनलाइन भुगतान किया। इस मौके पर अमित शाह ने दिल्ली में खादी महोत्सव…

Ragwendra P Singh
October 2, 2025
2 min read
सालभर में कम से कम 5 हजार रुपये के खादी वस्त्र जरूर खरीदेंः अमित शाह

नई दिल्ली : गांधी जयंती पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार यहां के कनॉट प्लेस स्थित खादी इंडिया शोरूम पहुंचे। उन्होंने खादी उत्पाद खरीदे और उनका ऑनलाइन भुगतान किया। इस मौके पर अमित शाह ने दिल्ली में खादी महोत्सव 2025 का उद्घाटन किया। उन्होंने बापू के खादी और स्वदेशी के विचारों को नमन करते हुए लोगों से सालाना 5000 रुपये की खादी वस्त्र खरीदने की अपील की। इस मौके पर उनके साथ खादी ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष मनोज कुमार मौजूद थे।अमित शाह ने मीडिया कर्मियों से कहा कि हर परिवार को सालाना कम से कम 5000 रुपये की खादी खरीदनी चाहिए। चाहे वह चादर हो, तकिये के कवर हों, पर्दे हों या फिर तौलिए। जब आप ये चीज़ें खरीदते हैं, तो आप किसी के लिए रोज़गार पैदा करते हैं और हज़ारों गरीबों के जीवन में उजाला लाते हैं। जब आप स्वदेशी को अपनाते हैं, तो आप 2047 तक भारत को दुनिया में शीर्ष स्थान पर पहुंचाने के एक महत्वाकांक्षी अभियान से जुड़ जाते हैं। हज़ारों परिवारों ने अपने घरों में किसी भी विदेशी सामान का इस्तेमाल न करने का संकल्प लिया है। लाखों दुकानदारों ने अपनी दुकानों में विदेशी सामान न बेचने का संकल्प लिया है। उन्होंने देश की जनता से इन दोनों अभियानों को सफल बनाने की अपील की।अमित शाह ने कहा कि देश में लंबे समय तक खादी और स्वदेशी दोनों को भुला दिया गया था। वर्ष 2003 में जब नरेन्द्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने गुजरात में खादी को पुनर्जीवित करने के लिए एक बड़ा अभियान शुरू किया। इसके साथ ही 2014 से आज तक खादी का कारोबार सैकड़ों गुना बढ़कर 1.7 अरब रुपये तक पहुंच गया है। यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…