द इंडियन व्यू

साबले की चोट के बाद जोरदार वापसी, एशियाई खेलों में खिताब बचाने का भरोसा

चोट से उबरने के बाद लौटने वाले अविनाश साबले का मानना है कि उनकी फिटनेस का स्तर 2022 जैसा ही है और वह एशियाई खेलों में 3000 मीटर स्टीपलचेज का स्वर्ण पदक बरकरार रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। साबले को एसीएल (एंटीरियर क्रूसिएट…

Ragwendra P Singh
September 5, 2026
2 min read
साबले की चोट के बाद जोरदार वापसी, एशियाई खेलों में खिताब बचाने का भरोसा

चोट से उबरने के बाद लौटने वाले अविनाश साबले का मानना है कि उनकी फिटनेस का स्तर 2022 जैसा ही है और वह एशियाई खेलों में 3000 मीटर स्टीपलचेज का स्वर्ण पदक बरकरार रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

साबले को एसीएल (एंटीरियर क्रूसिएट लिगामेंट) की सर्जरी करानी पड़ी थी जिस कारण वह राष्ट्रमंडल खेलों में भाग नहीं ले पाए थे। उन्होंने हालांकि एशियाई खेलों के लिए कड़ा अभ्यास किया है और उन्हें जापान में होने वाले इन खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है। साबले ने क समाचार एजेंसी से कहा, ‘‘मैंने 2022 के एशियाई खेलों में भाग लिया था। मेरी फिटनेस का स्तर अब भी वही है। मैं इन एशियाई खेलों (2026 में) में अपने प्रदर्शन को दोहरा सकता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘एशियाई खेलों में मेरी स्पर्धा के लिए केवल 24 दिन बचे हैं। मेरी तैयारी बहुत अच्छी है। 2025 में मोनाको डायमंड लीग के दौरान लगी चोट के बाद मेरी तैयारी में काफी उतार-चढ़ाव आए, लेकिन मैंने लगातार अभ्यास किया है और मेरी तैयारी अच्छी है।’’ साबले ने कहा, ‘‘मुझे एशियाई खेलों में अच्छे प्रदर्शन करने का पूरा भरोसा है। मुझे लगता है कि मेरी फिटनेस अब पहले जैसी हो गई है।’’

साभार : गूगल

उन्होंने हालांकि उस गंभीर चोट से उबरने के बाद से केवल एक ही प्रतियोगिता बेल्जियम के ओर्डेगेम में आयोजित आईएफएएम आउटडोर वर्ल्ड एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर में भाग लिया है। लेकिन उन्होंने अपनी पसंदीदा 3000 मीटर स्टीपलचेज़ स्पर्धा में भाग नहीं लिया, बल्कि 5000 मीटर दौड़ में हिस्सा लिया था।

साबले ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि प्रतियोगिताओं में भाग लेना बहुत महत्वपूर्ण होता है। चोट के कारण मैं राष्ट्रमंडल खेलों में भाग नहीं ले पाया था। तब मुझे बहुत बुरा लगा था। उस समय मेरी फिटनेस अच्छी नहीं थी। लेकिन मैं एशियाई खेलों में भाग लेना चाहती था।’’ साबले अब 10 सितंबर को नयी दिल्ली में होने वाली भारतीय एथलेटिक्स सीरीज के फाइनल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

इस 30 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा, ‘‘एक साल में यह मेरी पहली स्टीपलचेज़ प्रतियोगिता होगी। अच्छी तैयारी के लिए प्रतियोगिताओं में भाग लेना महत्वपूर्ण होता है। मुझे पूरी उम्मीद है कि मैं एशियाई खेलों में भाग लूंगा और वहां अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूंगा।’’

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।