द इंडियन व्यू

सात राज्यों की आठ सीटों पर उपचुनाव संपन्न, मिजोरम के डाम्पा में सबसे ज्यादा, तेलंगाना के जुबली हिल्स में सबसे कम मतदान

नई दिल्ली : देश के सात राज्यों की आठ विधानसभा सीटों पर मंगलवार को शांतिपूर्ण ढंग से उपचुनाव हुए। मिजोरम की डाम्पा सीट पर सबसे ज्यादा 82.34 प्रतिशत वोटिंग और तेलंगाना की जुबली हिल्स सीट पर सबसे कम 48.44 प्रतिशत मतदान…

Ragwendra P Singh
November 11, 2025
2 min read
सात राज्यों की आठ सीटों पर उपचुनाव संपन्न, मिजोरम के डाम्पा में सबसे ज्यादा, तेलंगाना के जुबली हिल्स में सबसे कम मतदान

नई दिल्ली : देश के सात राज्यों की आठ विधानसभा सीटों पर मंगलवार को शांतिपूर्ण ढंग से उपचुनाव हुए। मिजोरम की डाम्पा सीट पर सबसे ज्यादा 82.34 प्रतिशत वोटिंग और तेलंगाना की जुबली हिल्स सीट पर सबसे कम 48.44 प्रतिशत मतदान हुआ। आठों सीटों के नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।चुनाव आयोग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के बडगाम में 75.08 प्रतिशत, नगरोटा में 50.02 प्रतिशत, राजस्थान के अंता में 80.32 प्रतिशत, झारखंड के घाटशिला में 74.63 प्रतिशत, तेलंगाना के जुबली हिल्स में 48.44 प्रतिशत, पंजाब के तरनतारन में 60.95 प्रतिशत, मिजोरम के डाम्पा में 82.34 प्रतिशत और ओडिशा के नुआपाड़ा में 78.92 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।जम्मू-कश्मीर के नगरोटा विधानसभा क्षेत्र में दिवंगत विधायक देवेंद्र सिंह राणा के निधन के बाद उपचुनाव कराया गया। भाजपा ने उनकी बेटी देवयानी राणा को उम्मीदवार बनाया है, जबकि नेशनल कॉन्फ्रेंस से शमीम बेगम और जेकेएनपीपी से हर्ष देव सिंह मैदान में हैं।राजस्थान के बारां जिले की अंता विधानसभा सीट पर भाजपा की ओर से मोरपाल सुमन और कांग्रेस की ओर से पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया मैदान में हैं। यह सीट भाजपा विधायक कंवरलाल मीणा की अयोग्यता के कारण खाली हुई थी। मिजोरम के मामित जिले की डाम्पा सीट पर रिकॉर्ड मतदान दर्ज हुआ। यह उपचुनाव सत्तारूढ़ जोराम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) के लिए अहम माना जा रहा है। जुलाई में एमएनएफ विधायक ललरिंतलुआंगा सैलो के निधन के बाद यह सीट रिक्त हुई थी।ओडिशा की नुआपाड़ा सीट पर बीजू जनता दल (बीजद) और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला है। यह चुनाव मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और बीजद अध्यक्ष नवीन पटनायक दोनों के लिए राजनीतिक प्रतिष्ठा से जुड़ा हुआ है।झारखंड की घाटशिला सीट पर झामुमो और भाजपा के बीच मुकाबला है। यह उपचुनाव झामुमो विधायक और पूर्व मंत्री रामदास सोरेन के निधन के बाद कराया गया।पंजाब के तरनतारन में आम आदमी पार्टी के विधायक कश्मीर सिंह सोहल के निधन के बाद खाली हुई थी। यहां आप, कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल सहित 15 उम्मीदवार मैदान में हैं।तेलंगाना की जुबली हिल्स सीट पर कांग्रेस और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के बीच सीधा मुकाबला है। भाजपा ने यहां एल. दीपक रेड्डी को उम्मीदवार बनाया है, जबकि बीआरएस की ओर से सुनीता गोपीनाथ मैदान में हैं। कांग्रेस उम्मीदवार नवीन यादव को एआईएमआईएम का समर्थन प्राप्त है।---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…