साढ़े चार घंटे की जंग के बाद जीते ज्वेरेव, हेली को पांच सेट में हराकर तीसरे दौर में पहुंचे
शीर्ष वरीयता प्राप्त जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव को यूएस ओपन के दूसरे दौर में फ्रांस के क्वेंटिन हेली ने कड़ी चुनौती दी। ज्वेरेव ने गुरुवार देर रात (भारतीय समयानुसार शुक्रवार तड़के) तक चले मुकाबले में विश्व नंबर 52…

शीर्ष वरीयता प्राप्त जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव को यूएस ओपन के दूसरे दौर में फ्रांस के क्वेंटिन हेली ने कड़ी चुनौती दी। ज्वेरेव ने गुरुवार देर रात (भारतीय समयानुसार शुक्रवार तड़के) तक चले मुकाबले में विश्व नंबर 52 हेली को पांच सेटों में 6-4, 4-6, 7-6 (7-3), 6-7 (3-7), 6-3 से हराकर तीसरे दौर में जगह बनाई।
ज्वेरेव अपने शुरुआती दो मुकाबलों में अब तक करीब 10 घंटे कोर्ट पर बिता चुके हैं। तीसरे दौर में उनका सामना चिली के अलेजांद्रो ताबिलो से होगा। जीत के बाद ज्वेरेव ने कोर्ट पर दिए साक्षात्कार में कहा, “ईमानदारी से कहूं तो मेरा प्रदर्शन काफी खराब था लेकिन मैं जीत गया। सबसे महत्वपूर्ण बात यही है।”
उन्होंने कहा, “साढ़े चार घंटे और रात के 2 बजकर 15 मिनट हो चुके हैं। मैं जिम में इसी वजह से मेहनत करता हूं।” ज्वेरेव ने उन दर्शकों का भी आभार जताया, जो देर रात तक मुकाबला देखने के लिए स्टेडियम में मौजूद रहे। ज्वेरेव ने कहा, “जो कुछ हजार लोग अंत तक रुके, उन्होंने उन 15 हजार दर्शकों की कमी पूरी कर दी, जो स्टेडियम छोड़कर चले गए।”

पहले सेट में ज्वेरेव का दबदबा रहा। उन्होंने 5-4 की बढ़त बनाने के लिए मैच का एकमात्र ब्रेक हासिल किया और अगले सर्विस गेम में सेट अपने नाम कर लिया। दूसरे सेट में 4-4 के स्कोर पर ज्वेरेव को ब्रेक प्वाइंट मिला लेकिन हेली ने वापसी करते हुए अपनी सर्विस बचाई और इसके बाद ज्वेरेव की सर्विस तोड़कर सेट 6-4 से जीत लिया।
तीसरे सेट में हेली ने 4-1 की बढ़त बनाई थी लेकिन ज्वेरेव ने शानदार वापसी करते हुए मुकाबले को टाईब्रेक तक पहुंचाया। उन्होंने टाईब्रेक में 5-1 की बढ़त बनाने के बाद सेट अपने नाम कर लिया। हालांकि, हेली ने चौथे सेट का टाईब्रेक जीतकर मुकाबले को निर्णायक पांचवें सेट तक पहुंचा दिया।
निर्णायक सेट में हेली से पहली गलती हुई। उनकी फोरहैंड शॉट कोर्ट से काफी बाहर चली गई, जिससे ज्वेरेव को अहम ब्रेक मिला। इसके बाद जर्मन खिलाड़ी ने दो बार अपनी सर्विस बचाकर 5-3 की बढ़त बनाई और फिर थके हुए हेली की सर्विस तोड़कर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
