द इंडियन व्यू

साउथ एशियन यूनिवर्सिटी ने महेश वर्मा को प्रोफेसर पद पर नियुक्ति दी

नई दिल्ली : साउथ एशियन यूनिवर्सिटी ने जाने-माने शिक्षाविद् और राजनैतिक विश्लेषक महेश वर्मा को प्रोफेसर पद पर नियुक्त किया है। साउथ एशियन यूनिवर्सिटी ने आज गरिमामय सादे समारोह में उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस…

Ragwendra P Singh
October 22, 2025
2 min read
साउथ एशियन यूनिवर्सिटी ने महेश वर्मा को प्रोफेसर पद पर नियुक्ति दी

नई दिल्ली : साउथ एशियन यूनिवर्सिटी ने जाने-माने शिक्षाविद् और राजनैतिक विश्लेषक महेश वर्मा को प्रोफेसर पद पर नियुक्त किया है। साउथ एशियन यूनिवर्सिटी ने आज गरिमामय सादे समारोह में उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस यूनिवर्सिटी की स्थापना सार्क देशों ने मिलकर की है। इसका प्रमुख कैंपस नई दिल्ली में ही है।नियुक्ति पत्र में दिए गए विवरण के अनुसार वर्मा विजिटिंग एसोसिएट प्रोफेसर का पद संभालेंगे और कला संकाय के विद्यार्थियों को पढ़ाएंगे। वर्मा जाने-माने टेलीविजन विशेषज्ञ हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में भी लंबा अनुभव रखते हैं। वह साउथ एशियन यूनिवर्सिटी में अवैतनिक प्रोफेसर के रूप में कार्य करेंगे, क्योंकि उनकी प्रतिबद्धता कुछ अन्य संगठनों के साथ भी है। इस विश्वविद्यालय की स्थापना का प्रस्ताव 2005 में 13वें सार्क समिट (ढाका) में प्रस्तुत किया गया था। सार्क सदस्य देशों ने चार अप्रैल, 2007 को इस विश्वविद्यालय की स्थापना के एक अंतर-मंत्रिस्तरीय समझौते पर हस्ताक्षर किए। 2010-2011 से इस विश्वविद्यालय में शिक्षण का संचालन शुरू हुआ।साउथ एशियन यूनिवर्सिटी के प्रस्ताव पर अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, भारत, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान और श्री लंका ने हस्ताक्षर किए थे। इस यूनिवर्सिटी में स्नातकोत्तर और शोध स्तर की पढ़ाई होती है। इसमें मुख्य रूप से अर्थशास्त्र, कम्प्यूटर विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी, अनुप्रयुक्त गणित, अंतर-राष्ट्रीय संबंध, विधि मुख्य रूप से शामिल हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…