द इंडियन व्यू

साउथ अफ्रीका की बढ़ीं मुश्किलें, टी-20 वर्ल्ड कप से पहले डेविड मिलर भी चोटिल

टी-20 वर्ल्ड कप से पहले साउथ अफ्रीका टीम को तीन बड़े झटके लग चुके हैं। पिछले टी20 वर्ल्ड कप की फाइनलिस्ट टीम के 3 खिलाड़ी अब तक चोटिल हो गए हैं। इनमें नया नाम डेविड मिलर का शामिल हो गया है, जो साउथ अफ्रीका की टीम के टॉप…

Ragwendra P Singh
January 20, 2026
2 min read
साउथ अफ्रीका की बढ़ीं मुश्किलें, टी-20 वर्ल्ड कप से पहले डेविड मिलर भी चोटिल

टी-20 वर्ल्ड कप से पहले साउथ अफ्रीका टीम को तीन बड़े झटके लग चुके हैं। पिछले टी20 वर्ल्ड कप की फाइनलिस्ट टीम के 3 खिलाड़ी अब तक चोटिल हो गए हैं।

इनमें नया नाम डेविड मिलर का शामिल हो गया है, जो साउथ अफ्रीका की टीम के टॉप बल्लेबाज माने जाते हैं। उनसे पहले भी दो खिलाड़ी चोटिल हो चुके हैं, जिनकी वापसी मैदान पर कब होगी, कुछ पता नहीं चल पाया है।

डेविड मिलर क्या आने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए फिट हो जाएंगे? ये अभी भी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हैं। इसके पीछे का कारण ये है कि उन्हें कमर में चोट लगी है।

उन्हें यह चोट सोमवार 19 जनवरी को जोबर्ग सुपर किंग्स के खिलाफ पार्ल रॉयल्स के मैच में फील्डिंग करते समय लगी थी। वह 16वें ओवर में मैदान छोड़कर चले गए और इसके बाद रॉयल्स के चेज के दौरान बैटिंग भी नहीं की। मिलर की चोट कितनी गंभीर है? यह अभी पता नहीं चला है। मैच के बाद मिलर ने खुद अपनी चोट के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी।

© SA20

जब उनसे एसए20 लीग के आखिरी मैच के बाद पूछा गया कि वह कैसा महसूस कर रहे हैं, तो उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता, कल जब मैं वापस मैदान पर आऊंगा तो देखेंगे। जाहिर है, यह आइडियल नहीं है।"

पार्ल रॉयल्स का अगला मुकाबला गुरुवार 22 जनवरी को जोबर्ग सुपर किंग्स के ही खिलाफ है, जो कि टूर्नामेंट का एलिमिनेटर मैच है। ट्रेनिंग के लिए मैदान पर वे लौटेंगे तो पता चल सकेगा कि वे पूरी इंटेनसिटी से ट्रेनिंग कर पाते हैं या नहीं।

साउथ अफ्रीका की टीम की बात करें तो टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में इस टीम का पहला मैच 9 फरवरी को अहमदाबाद में कनाडा के खिलाफ है।

मिलर से पहले डोनोवन फरेरा और टोनी डिजोरजी भी चोटिल हो चुके हैं। फरेरा को कंधे में फ्रैक्चर हो गया था, जबकि दिसंबर 2025 में डिजोरजी को हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी। दोनों खिलाड़ी एसए20 से बाहर हो गए थे। अब मिलर ने साउथ अफ्रीका की चिंता बढ़ा दी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

फिट इंडिया मूवमेंट के 100वें संस्करण का गुजरात में भव्य आयोजन 29 नवंबर को

गुजरात 29 नवंबर 2026, रविवार को फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के ऐतिहासिक 100वें संस्करण के राष्ट्रव्यापी समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए तैयार है।

बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त

इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।

मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।

मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस

स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।