साउथेम्प्टन ने मैनचेस्टर सिटी को गोलरहित बराबरी पर रोका
एरलिंग हालैंड की लंबे समय से प्रतीक्षित वापसी भी मैनचेस्टर सिटी को इंग्लिश प्रीमियर लीग में जीत दिलाने में विफल रही जहां पहले ही रेलीगेट (निचली लीग में खिसकना) हो चुकी साउथेम्प्टन ने उसे गोलरहित बराबरी पर रोका। इस…

एरलिंग हालैंड की लंबे समय से प्रतीक्षित वापसी भी मैनचेस्टर सिटी को इंग्लिश प्रीमियर लीग में जीत दिलाने में विफल रही जहां पहले ही रेलीगेट (निचली लीग में खिसकना) हो चुकी साउथेम्प्टन ने उसे गोलरहित बराबरी पर रोका। इस परिणाम के बाद मैनचेस्टर सिटी के लिए चैंपियंस लीग के लिए क्वालीफाई करना भी अधर में लटक गया।

टीम पिछले कई सत्रों से आसानी से चैंपियंस लीग के लिए क्वालीफाई कर ले रही थी लेकिन अब उसे अपने बचे हुए दो मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने के साथ अन्य मैचों के परिणाम पर निर्भर रहना होगा। सिटी टीम 36 मैचों में 65 अंक के साथ तालिका में तीसरे स्थान पर है जबकि दूसरे स्थान पर काबिज आर्सेनल के नाम 35 मैचों में 67 अंक है। खिताब पक्का कर चुकी लीवरपूल 82 अंक के साथ तालिका में शीर्ष पर है।
सातवें स्थान की टीमों के बीच छह अंक का फासला है ऐसे इन सभी टीमों के पास चैंपियंस लीग के लिए क्वालीफाई करने का मौका होगा। इस ड्रा मुकाबले से साउथेम्प्टन टीम एक निराशाजनक रिकॉर्ड को अपने नाम करने से बच गयी।
साउथेम्प्टन के नाम अब 36 मैचों में 12 अंक हो गये जबकि ईपीएल में सबसे कम अंक का रिकॉर्ड 2007-08 में डर्बी काउंटी के नाम है जिससे महज 11 अंक मिले थे। अन्य मैचों में एस्टन विला ने ओली वाटकिंस के पहले हाफ में किये गोल की बदौलत बोर्नमाउथ 1-0 से हराया।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
