द इंडियन व्यू

सांसद सुब्बा ने प्रधानमंत्री मोदी को दी बधाई

नई दिल्ली : सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के लोकसभा सदस्य डॉ. इंद्र हांग सुब्बा ने स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सरकार के प्रमुख के रूप में सेवा करने का रिकॉर्ड बनाने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई…

Ragwendra P Singh
March 23, 2026
1 min read
सांसद सुब्बा ने प्रधानमंत्री मोदी को दी बधाई

नई दिल्ली : सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के लोकसभा सदस्य डॉ. इंद्र हांग सुब्बा ने स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सरकार के प्रमुख के रूप में सेवा करने का रिकॉर्ड बनाने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी।

 

डॉ. सुब्बा ने सोमवार को लोकसभा में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। तब से लेकर आज तक मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में उनके सार्वजनिक जीवन के 8,931 दिन पूरे हो चुके हैं।

 

इस लंबी अवधि के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग को पीछे छोड़ दिया है। चामलिंग के नाम अब तक किसी राज्य या केंद्र सरकार के प्रमुख के रूप में 8,930 दिनों तक सेवा करने का रिकॉर्ड था।

 

डॉ सुब्बा ने सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग, राज्य की जनता और अपने सभी सहयोगियों की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…