सहारनपुर-मुजफ्फरनगर में ट्राई ने मोबाइल सेवाओं की गुणवत्ता जांची, जियो और एयरटेल आगे
नई दिल्ली : भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर और मुज़फ्फरनगर शहरों तथा आसपास के क्षेत्रों में मोबाइल सेवाओं की गुणवत्ता की जांच की। इस स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट (आईडीटी) में जियो और एयरटेल…

नई दिल्ली : भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर और मुज़फ्फरनगर शहरों तथा आसपास के क्षेत्रों में मोबाइल सेवाओं की गुणवत्ता की जांच की। इस स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट (आईडीटी) में जियो और एयरटेल कॉल सेटअप सफलता दर में सबसे बेहतर पाए गए।
केंद्रीय संचार मंत्रालय ने बताया कि जनवरी 2026 में किए गए इस टेस्ट में 338.4 किलोमीटर का ड्राइव टेस्ट और 3.8 किलोमीटर का वॉक टेस्ट शामिल था। इसमें 2जी, 3जी, 4जी और 5जी तकनीकों पर मोबाइल नेटवर्क की वास्तविक प्रदर्शन क्षमता को परखा गया। कॉल सेटअप सफलता दर, कॉल ड्रॉप, कॉल क्वालिटी, डेटा डाउनलोड और अपलोड स्पीड, लेटेंसी और वीडियो स्ट्रीमिंग जैसे प्रमुख मानकों पर निगरानी रखी गई।
नतीजों के अनुसार एयरटेल और जियो की कॉल सेटअप सफलता दर क्रमशः 99.71 फीसदी और 99.85 फीसदी रही, जबकि बीएसएनएल और वोडाफोन आइडिया की दर क्रमशः 80.56 फीसदी और 89.06 फीसदी रही। कॉल ड्रॉप दर में एयरटेल का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा, जबकि बीएसएनएल में गिरावट दर्ज की गई। डेटा सेवाओं में भी जियो और एयरटेल ने बेहतर नेटवर्क क्वालिटी दिखाई।
ट्राई ने कहा कि इन नतीजों को उपभोक्ताओं की जानकारी के लिए वेबसाइट और अखबारों में प्रकाशित किया जाएगा ताकि सेवा प्रदाताओं को अपनी सेवाएं सुधारने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
