सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील
नई दिल्ली : संसद के मानसून सत्र से पहले केंद्र सरकार ने रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सरकार ने विपक्षी दलों से संसद की कार्यवाही सुचारु रूप से चलाने में सहयोग…

नई दिल्ली : संसद के मानसून सत्र से पहले केंद्र सरकार ने रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सरकार ने विपक्षी दलों से संसद की कार्यवाही सुचारु रूप से चलाने में सहयोग की अपील की। बैठक में पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति का भी उल्लेख करते हुए इस विषय पर सार्थक चर्चा की आवश्यकता पर जोर दिया गया।
बैठक के दौरान विपक्षी दलों ने अलग गुट बनाने वाले सदस्यों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किए जाने पर आपत्ति जताई। विरोध दर्ज कराने के लिए विपक्ष के कुछ नेताओं ने सांकेतिक रूप से कुछ समय के लिए बैठक का बहिर्गमन भी किया।
सर्वदलीय बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पश्चिम एशिया में जारी संकट के मद्देनजर रक्षा मंत्री ने सभी राजनीतिक दलों से संसद को सुचारु रूप से चलाने और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर सार्थक चर्चा में भाग लेने का अनुरोध किया।
रिजिजू ने बताया कि सरकार मानसून सत्र के दौरान कई महत्वपूर्ण विधेयक पेश करने जा रही है। उन्होंने विपक्ष से इन विधेयकों पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा कर उन्हें पारित कराने में सहयोग देने की अपील की। उन्होंने कहा कि चर्चा से दूर रहकर केवल हंगामा करने से विपक्ष को कोई राजनीतिक लाभ नहीं मिलता।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी दलों को चर्चा में भाग लेना चाहिए। बैठक में कई छोटे दलों के नेताओं ने भी अपनी बात रखने के लिए पर्याप्त अवसर दिए जाने की मांग की। इस पर सरकार की ओर से आश्वासन दिया गया कि यदि सदन सुचारु रूप से चलेगा तो सभी दलों को अपनी बात रखने का पूरा अवसर मिलेगा।
रिजिजू ने कहा कि सर्वदलीय बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों ने अपने-अपने सुझाव और विचार रखे, जिन्हें सरकार ने गंभीरता से सुना है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक संसदीय व्यवस्था में अलग-अलग मतों का सामने आना स्वाभाविक है और प्रत्येक राजनीतिक दल को अपना पक्ष रखने का पूरा अधिकार है।-------------
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
