द इंडियन व्यू

सर्दियों में घुसपैठ रोकने के लिए सुरक्षा बल हर स्थिति से निपटने को तैयार रहें : अमित शाह

नई दिल्ली : केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि सर्दियां नज़दीक हैं और आतंकवादी बर्फबारी का फायदा उठाकर घुसपैठ की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सुरक्षा बलों को हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहना…

Ragwendra P Singh
October 9, 2025
3 min read
सर्दियों में घुसपैठ रोकने के लिए सुरक्षा बल हर स्थिति से निपटने को तैयार रहें : अमित शाह

नई दिल्ली : केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि सर्दियां नज़दीक हैं और आतंकवादी बर्फबारी का फायदा उठाकर घुसपैठ की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सुरक्षा बलों को हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहना चाहिए।अमित शाह ने यहां जम्मू और कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार की आतंकवाद-मुक्त जम्मू और कश्मीर के लक्ष्य को प्राप्त करने की अटूट प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि सुरक्षा एजेंसियों के ठोस और समन्वित प्रयासों के कारण अब जम्मू-कश्मीर में दुश्मन देशों द्वारा पोषित आतंकवादी नेटवर्क लगभग समाप्त हो चुका है।उन्होंने कहा कि हमारे सुरक्षा बलों को जम्मू-कश्मीर की शांति और सुरक्षा को खतरा पहुंचाने वाले हर प्रयास को नाकाम करने की पूरी स्वतंत्रता है। सरकार आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए हरसंभव कदम उठा रही है।गृह मंत्री ने हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद केन्द्रशासित प्रदेश प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा तेजी से उठाए गए कदमों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन कार्रवाइयों ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया है तथा आतंकवादियों की किसी भी नई साजिश को नाकाम करने में मदद की है।अमित शाह ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ चल रहे अभियानों में सभी सुरक्षा एजेंसियों का तालमेल बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने निर्देश दिया कि खुफिया जानकारी के आदान-प्रदान और संयुक्त ऑपरेशनों के दौरान समन्वय को और सुदृढ़ किया जाए, ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते विफल किया जा सके।गृह मंत्री ने विशेष रूप से कहा कि जैसे-जैसे सर्दियां बढ़ेंगी, आतंकवादी बर्फबारी और कम दृश्यता का फायदा उठाकर सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे सुरक्षा बलों को हर मौसम और हर परिस्थिति में तैयार रहना होगा ताकि कोई भी आतंकवादी तत्व हमारे सीमांत क्षेत्रों में प्रवेश न कर सके। उन्होंने कहा कि सीमा पार से होने वाले किसी भी आतंकी प्रयास का जवाब मुंहतोड़ तरीके से दिया जाएगा। उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य है कि जम्मू-कश्मीर में शांति और स्थिरता कायम रहे और वहां के लोग विकास और सामान्य जीवन का पूरा लाभ उठा सकें।अमित शाह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करना केन्द्र सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर के सर्वांगीण विकास के लिए अभूतपूर्व कदम उठाए हैं। आतंकवाद का सफाया और विकास का विस्तार- दोनों ही हमारी रणनीति के अभिन्न अंग हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आतंकवाद और अलगाववाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ-साथ विकास योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जाए, ताकि क्षेत्र के युवाओं को रोजगार और अवसर मिल सकें तथा उन्हें भटकने से रोका जा सके।गृह मंत्री ने बैठक में सीमा सुरक्षा, आतंकवाद निरोधक अभियानों, खुफिया नेटवर्क को और मज़बूत बनाने तथा स्थानीय पुलिस और केंद्रीय बलों के बीच बेहतर समन्वय पर भी विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अब शांति और स्थायित्व की नई सुबह दिखाई दे रही है। हमें इस अवसर को स्थायी बनाने के लिए पूरी सतर्कता और एकजुटता के साथ काम करना होगा।बैठक में जम्मू और कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा, केन्द्रीय गृह सचिव, आसूचना ब्यूरो (आईबी) के निदेशक, थल सेनाध्यक्ष, जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक सहित केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, सेना तथा केन्द्र और केन्द्रशासित प्रदेश प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…