सरकार ने नागरिकों से की घबराहट में खरीदारी न करने की अपील, ईंधन की आपूर्ति पर्याप्त
नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने शनिवार को कहा कि पश्चिम एशिया संकट के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने से जुड़े व्यवधानों के बावजूद देश में ईंधन की आपूर्ति पर्याप्त है और स्थिति नियंत्रण में है। सरकार ने नागरिकों से…

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने शनिवार को कहा कि पश्चिम एशिया संकट के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने से जुड़े व्यवधानों के बावजूद देश में ईंधन की आपूर्ति पर्याप्त है और स्थिति नियंत्रण में है। सरकार ने नागरिकों से पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की घबराहट में खरीदारी से बचने की अपील की है।
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने जारी एक बयान में बताया कि देश में पेट्रोलियम उत्पादों और घरेलू रसोई गैस की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। मंत्रालय ने लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने तथा ऊर्जा की बचत करने की सलाह दी है।
मंत्रालय ने बताया कि सरकार ने घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) और पाइप से मिलने वाली रसोई गैस (पीएनजी) को प्राथमिकता दी है। खासकर घरों, अस्पतालों और आवश्यक सेवाओं के लिए। पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा कि मांग को संतुलित करने और आपूर्ति बढ़ाने के लिए रिफाइनरियों का उत्पादन बढ़ाया गया है और रसोई गैस सिलेंडर भरवाने के बीच का अंतराल भी बढ़ाया गया है।
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए सख्ती और बढ़ाई गई है। अब तक 3,700 से अधिक छापेमारी की गई है, एलपीजी वितरकों को लगभग 1,000 कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं, जिनमें से अब तक 27 डीलरों को निलंबित किया जा चुका है। वहीं, वाणिज्यिक एलपीजी की आपूर्ति को पहले के स्तर के पर 70 फीसदी तक सीमित किया गया है, जबकि केरोसिन (मिट्टी का तेल) और कोयले जैसे वैकल्पिक ईंधनों का उपयोग बढ़ाया जा रहा है, ताकि दबाव कम किया जा सके। इसके साथ ही प्राकृतिक गैस के मामले में घरों और परिवहन क्षेत्र को पूरी आपूर्ति दी जा रही है, जबकि उद्योग और उर्वरक क्षेत्रों के लिए आपूर्ति धीरे-धीरे बढ़ाई जा रही है।
मंत्रालय ने बताया कि सभी रिफाइनरियां उच्च क्षमता पर काम कर रही हैं और देशभर के पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। जनता को बढ़ती वैश्विक कीमतों से राहत देने के लिए सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में 10 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है और निर्यात पर शुल्क लगाया है।
मंत्रालय ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर जानकारी देते हुए कहा कि ‘ग्रीन सानवी’ नामक एलपीजी जहाज 46,650 टन रसोई गैस और 25 नाविकों के साथ सुरक्षित रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर चुका है। ग्रीन सानवी इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग को पार करने वाला 7वां भारतीय ध्वज वाला एलपीजी टैंकर है। ‘ग्रीन सानवी’ के गुजरने के बाद भी 17 भारतीय ध्वज वाले जहाज अभी जलडमरूमध्य के पश्चिमी हिस्से में फंसे हुए हैं। इसी बीच लगभग आधे दिन की खाना पकाने की रसोई गैस की आपूर्ति ले जा रहा एक भारतीय एलपीजी टैंकर युद्धग्रस्त होर्मुज जलडमरूमध्य को सफलतापूर्वक पार कर चुका है, जबकि ईरान का एक अन्य जहाज मंगलौर बंदरगाह पर पहुंच गया है।
मंत्रालय ने कहा कि यह जलडमरूमध्य 28 फरवरी को अमेरिका और इज़राइल द्वारा ईरान पर हमले और उसके बाद तेहरान की जवाबी कार्रवाई के बाद से लगभग बंद जैसी स्थिति में है, जिससे जहाजों की आवाजाही काफी प्रभावित हुई है।
वहीं, एक अन्य बयान में कहा गया कि ईरान से रसोई गैस लेकर आया एक जहाज मंगलौर बंदरगाह पहुंच चुका है और उससे गैस उतारी जा रही है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने ‘एक्स’ पर जारी एक पोस्ट में बताया कि ‘सी बर्ड’ नामक एलपीजी जहाज, जो लगभग 44,000 टन ईरानी रसोई गैस लेकर आया है, दो अप्रैल को मंगलौर बंदरगाह पर पहुंचा और फिलहाल उससे गैस उतारी जा रही है। यह खरीद ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका ने हाल ही में ईरान के तेल और उससे जुड़े उत्पादों पर लगाए गए प्रतिबंधों में अस्थायी छूट दी है, ताकि पश्चिम एशिया संकट के बीच बढ़ती कीमतों को नियंत्रित किया जा सके। संभवतः पिछले सात वर्षों में यह ईरान से ऊर्जा की पहली खरीद है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
