द इंडियन व्यू

सरकारी क्षेत्र के बैंकों ने पहली तिमाही में कमाया रिकॉर्ड 44 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का मुनाफा, एसबीआई रहा सबसे आगे

नई दिल्ली : सरकारी क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) ने वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून अवधि) में रिकॉर्ड 44,218 करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया है। इसमें सालाना आधार पर 11 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है। पिछले वित्त वर्ष की…

Ragwendra P Singh
August 9, 2025
2 min read
सरकारी क्षेत्र के बैंकों ने पहली तिमाही में कमाया रिकॉर्ड 44 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का मुनाफा, एसबीआई रहा सबसे आगे

नई दिल्ली : सरकारी क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) ने वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून अवधि) में रिकॉर्ड 44,218 करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया है। इसमें सालाना आधार पर 11 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है।

पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में सरकारी क्षेत्र के 12 बैंकों को संयुक्त रूप से 39,974 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था।

सरकारी बैंकों को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में हुए मुनाफे सबसे अधिक 19,160 करोड़ रुपए या 43 प्रतिशत का योगदान भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की ओर से दिया गया है।

इसके अलावा, कई छोटे सरकारी बैंक ने शानदार प्रदर्शन किया है। वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में इंडियन ओवरसीज बैंक के मुनाफे में सालाना आधार पर 76 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली है, जिससे अप्रैल-जून अवधि में बैंक का मुनाफा बढ़कर 1,111 करोड़ रुपए हो गया है। वहीं, पंजाब एंड सिंध बैंक का मुनाफा सालाना आधार पर 48 प्रतिशत बढ़कर 269 करोड़ रुपए हो गया है।

अन्य सरकारी बैंकों में बैंक ऑफ महाराष्ट्र का मुनाफा 23.2 प्रतिशत बढ़कर 1,593 करोड़ रुपए, इंडियन बैंक का मुनाफा 23.7 प्रतिशत बढ़कर 2,973 करोड़ रुपए और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का 32.8 प्रतिशत बढ़कर 1,169 करोड़ रुपए हो गया है।

वहीं, पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) एक मात्र सरकारी बैंक था, जिसका मुनाफा सालाना आधार पर पहली तिमाही में 48 प्रतिशत कम होकर 1,675 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि पिछले साल समान अवधि में 3,252 करोड़ रुपए था।

सरकारी बैंक का मुनाफा सालाना आधार पर बढ़ना, पीएसबी की मजबूती और विकास की ओर से लगातार प्रगति को दिखाता है।

बैंकों के मुनाफे में तेज बढ़त की वजह अर्थव्यवस्था का सकारात्मक गति से आगे बढ़ना है। वित्त वर्ष 2025-26 में भारत की जीडीपी की विकास दर 6.5 प्रतिशत रहने की संभावना है। वहीं, महंगाई 3.1 प्रतिशत रह सकती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…