द इंडियन व्यू

समुद्री चरण पूरा करके भारतीय युद्धपोत जापान के योकोसुका बंदरगाह पर पहुंचा

नई दिल्ली : भारतीय नौसेना का पोत आईएनएस सह्याद्रि जापान के साथ समुद्री चरण का अभ्यास पूरा करके हार्बर चरण के लिए योकोसुका में बंदरगाह पर पहुंच गया है। स्वदेश निर्मित शिवालिक श्रेणी के इस गाइडेड मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट के…

Ragwendra P Singh
October 22, 2025
2 min read
समुद्री चरण पूरा करके भारतीय युद्धपोत जापान के योकोसुका बंदरगाह पर पहुंचा

नई दिल्ली : भारतीय नौसेना का पोत आईएनएस सह्याद्रि जापान के साथ समुद्री चरण का अभ्यास पूरा करके हार्बर चरण के लिए योकोसुका में बंदरगाह पर पहुंच गया है। स्वदेश निर्मित शिवालिक श्रेणी के इस गाइडेड मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट के साथ समुद्री चरण में उन्नत पनडुब्बी रोधी युद्ध और मिसाइल रक्षा अभ्यास शामिल थे। भारत और जापान की नौसेनाओं के बीच 'जैमेक्स' अभ्यास 'विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी' का आधार है।नौसेना के मुताबिक योकोसुका पहुंचने से पहले जापान-भारत समुद्री अभ्यास 16 से 18 अक्टूबर तक हुआ, जिसमें आईएनएस सह्याद्रि और जापानी पोत असाही, ओमी और पनडुब्बी जिनरयू ने भाग लिया। समुद्री चरण में उन्नत पनडुब्बी रोधी युद्ध और मिसाइल रक्षा अभ्यास शामिल थे, जिसमें उड़ान संचालन और चल रहे पुनःपूर्ति के माध्यम से अंतर-संचालन क्षमता को बढ़ाया गया। दोनों देशों के बीच यह साझेदारी हिंद-प्रशांत समुद्री क्षेत्र में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण स्तंभ है।योकोसुका में बंदरगाह चरण के दौरान आईएनएस सह्याद्री के चालक दल और भाग लेने वाले जापान समुद्री आत्मरक्षा बल (जेएमएसडीएफ) की इकाइयां विविध व्यावसायिक और सांस्कृतिक आदान-प्रदान में शामिल होंगी। इन गतिविधियों में क्रॉस-डेक दौरे, सहयोगात्मक परिचालन योजना, सर्वोत्तम प्रथाओं का आदान-प्रदान और सौहार्द एवं एकता को बढ़ावा देने के लिए एक संयुक्त योग सत्र शामिल होगा। यह बंदरगाह यात्रा हिंद-प्रशांत क्षेत्र में जहाज की चल रही लंबी दूरी की तैनाती के दौरान एक महत्वपूर्ण गतिविधि भी है।जापान के साथ समुद्री अभ्यास में भाग ले रहा आईएनएस सह्याद्री स्वदेशी रक्षा तकनीक के प्रति भारत की बढ़ती रुचि और राष्ट्र के आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण का प्रमाण है। नौसेना में 2012 में कमीशन किये गए इस बहु-भूमिका वाले स्टील्थ फ्रिगेट ने विभिन्न परिचालन तैनाती, द्विपक्षीय और बहुपक्षीय अभ्यासों में भाग लिया है। भारत और जापान के बीच रणनीतिक साझेदारी लंबे समय से बेहद मजबूत रही है, जिसमें रक्षा और समुद्री सहयोग पर विशेष ध्यान दिया गया है। भारतीय नौसेना और जेएमएसडीएफ स्वतंत्र, खुले और समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र के साझा दृष्टिकोण के साथ इस बढ़ती साझेदारी में अग्रणी रहे हैं।------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…