द इंडियन व्यू

समाज के हर तबके के लिए मील का पत्थर साबित होगा नया कांग्रेस मुख्यालय : अलका लांबा

नई दिल्ली। दिल्ली में देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के मुख्यालय इंदिरा गांधी भवन का उद्घाटन बुधवार को होने वाला है। यहां पर कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा लगा हुआ है। दिल्ली की कालकाजी विधानसभा सीट से…

Ragwendra P Singh
January 15, 2025
2 min read
समाज के हर तबके के लिए मील का पत्थर साबित होगा नया कांग्रेस मुख्यालय : अलका लांबा

नई दिल्ली। दिल्ली में देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के मुख्यालय इंदिरा गांधी भवन का उद्घाटन बुधवार को होने वाला है। यहां पर कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा लगा हुआ है। दिल्ली की कालकाजी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा ने कहा कि नया मुख्यालय सिर्फ कांग्रेस ही नहीं बल्कि समाज के हर तबके के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

कांग्रेस मुख्यालय को लेकर दिल्ली चुनाव की कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा ने बताया, 140 साल बाद कांग्रेस को अपना मुख्यालय मिलने जा रहा है, जो ऐतिहासिक है। पूरी उम्मीद है कि कांग्रेस की जीत का जश्न दिल्ली के इस मुख्यालय में मनाया जाएगा। यह मुख्यालय सिर्फ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए ही नहीं बल्कि देश के दलित, युवा, बेरोजगार सभी तबके के लोगों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। क्योंकि उनकी लड़ाई और उन्हें ताकत देने का काम यहां से होगा। यह देश के लिए बहुत बड़ी बात है। एक तरफ भारतीय जनता पार्टी ने देश के पैसों से मात्र 10 साल में 500 मुख्यालय बनाए।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं दिग्गज कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस मुख्यालय के खुलने से पार्टी नेताओं में बहुत उत्साह है।

कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने पार्टी के नए कार्यालय को कांग्रेस के लिए शुभ होने का दावा किया।

कांग्रेस नेता अनिल शास्त्री ने कहा, पहले ही फैसला ले लिया गया था, कांग्रेस मुख्यालय का नाम इंदिरा गांधी भवन होगा। वहीं, दिवंगत प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जो पोस्टर भारतीय जनता पार्टी द्वारा लगाए गए, ये उनकी साजिश थी।

नया कांग्रेस मुख्यालय देश की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय से 500 मीटर की दूरी पर है। कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी इसका उद्घाटन करेंगी।

उल्लेखनीय है कि 2009 में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी द्वारा कांग्रेस कार्यालय की आधारशिला रखी गई थी और अब 15 साल बाद यह भवन तैयार हुआ है। इस उद्घाटन समारोह में पार्टी के शीर्ष नेता जैसे मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी सहित 400 से अधिक नेताओं की उपस्थिति रहने वाली है।

पार्टी के मुताबिक 9ए, कोटला रोड, नई दिल्ली में स्थित इंदिरा गांधी भवन को पार्टी और उसके नेताओं की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है, जिसमें प्रशासनिक, संगठनात्मक और रणनीतिक गतिविधियों का समर्थन करने के लिए आधुनिक सुविधाएं शामिल हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…