द इंडियन व्यू

सभी बैंक बहनों को लोन का कवरेज बढ़ाएं, दूरदराज व दुर्गम क्षेत्रों पर भी करें फोकसः शिवराज सिंह

नई दिल्ली : केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) के अंतर्गत किसानों का खरीफ सीजन में ज्यादा से ज्यादा नामांकन करने के लिए मंगलवार को सभी बैंकों व राज्य…

Ragwendra P Singh
August 5, 2025
3 min read
सभी बैंक बहनों को लोन का कवरेज बढ़ाएं, दूरदराज व दुर्गम क्षेत्रों पर भी करें फोकसः शिवराज सिंह

नई दिल्ली : केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) के अंतर्गत किसानों का खरीफ सीजन में ज्यादा से ज्यादा नामांकन करने के लिए मंगलवार को सभी बैंकों व राज्य सरकार के प्रतिनिधियों के साथ वर्चुअल बैठक की। इसके साथ उन्होंने ग्रामीण विकास मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की सदस्य बहनों की तरक्की के लिए उन्हें अधिक लोन देने के संबंध में भी बात की। उन्होंने सभी बैंकों को निर्देश दिए कि वे महिलाओं को लोन देने के लिए फोकस कर कवरेज बढ़ाएं, साथ ही दूरदराज व दुर्गम क्षेत्रों पर भी फोकस करके काम करें, ताकि बेहतर नतीजे मिल सकें।

शिवराज सिंह ने कहा कि वर्तमान खरीफ सीजन के फसल बीमा में ज्यादा से ज्यादा किसानों को सुरक्षा कवच प्रदान करने के लिए 16 से 30 अगस्त तक देशभर में अभियान चलाया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने इस महत्वपूर्ण बैठक में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के निर्माण का महायज्ञ चल रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे देश की विकास की गति और दिशा, दोनों देखकर दुनिया हैरान भी है और कुछ परेशान भी। अनेक लक्ष्यों को हमने प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में प्राप्त किया है। आज हम दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं और तीसरी बनने के कगार पर खड़े हुए हैं। इन उपलब्धियों के पीछे हमारे दोनों विभागों (कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास) का बहुत अहम रोल है। शिवराज सिंह ने बैंकों का बहुत अहम योगदान है। अगर हम एनआरएलएम की बात करें तो 90 लाख 90 हज़ार स्वयं सहायता समूह हैं, जिनसे 10 करोड़ से ज़्यादा बहनें जुड़ी हुई हैं। शिवराज सिंह ने बैंकों की सराहना करते हुए कहा कि 11 लाख करोड़ रुपये का लोन इन स्वयं सहायता समूहों को मिल चुका है। आज सेल्फ-हेल्प ग्रुप महिला सशक्तीकरण का एक आंदोलन है और "लखपति दीदी" की चर्चा सर्वत्र सुनाई देती है।

शिवराज सिंह ने कहा कि कई राज्यों का प्रदर्शन बहुत बेहतर है, लेकिन कुछ राज्यों व राज्यों में भी कुछ जिले पीछे हैं, कमजोर हैं, इसलिए बैंकों से आग्रह है कि ऋण लिंकेज में जो राज्य पिछड़ रहे हैं या राज्यों में कुछ जिले जो पिछड़ रहे हैं, वहां कैसे हम और बेहतर प्रयास कर सकें ताकि उनका प्रदर्शन भी बेहतर हों और ग्रामीण भारत के कोने-कोने को वित्तीय समावेशन का पूरा लाभ मिलें। कवरेज में वृद्धि तो हुई, लेकिन कुछ बैंक ऐसे हैं, जो राष्ट्रीय औसत से काफी नीचे हैं, जो बैंक बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं, उन्हें केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बधाई भी दी।

शिवराज सिंह ने कहा कि जिम्मेदारी केवल कुछ बैंकों की नहीं है, बल्कि सभी की है, इसलिए बैंक महिला उद्यमियों तक ठीक ढंग से ऋण पहुंचा पाएं, इस पर तुरंत ध्यान दें। सेल्फ हेल्प ग्रुप ने चमत्कार किया है, इसमें कोई दो मत नहीं है।

उन्होंने बताया कि हमारा संस्थागत ऋण 2013-14 में 7.3 लाख करोड़ रुपये था, जो 2023-24 में 25.49 लाख करोड़ रुपये हो गया है, यह हमारी उपलब्धि है। किसान क्रेडिट कार्ड से ऋण भी 10.25 लाख करोड़ रुपये को क्रॉस कर गया 2024-25 में, यह हमारी उपलब्धि है। कुल संस्थागत कृषि ऋण अब प्राइवेट सेक्टर से नहीं आ रहा है, अन्यथा पहले किसानों को ज़रूरत पड़ती थी तो किसी प्राइवेट आदमी के पास जाता था कि पैसे दे दो, तो वह बहुत भारी ब्याज दरों पर लोन देता था। अब 75 प्रतिशत ऋण बैंकों से किसानों के पास जा रहा है। छोटे और सीमांत किसानों को भी अधिक लाभ मिल रहा है। औसत ऋण का आकार बढ़कर 1.27 लाख रुपये हो गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…