सबसे लंबे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री को मिल रही विश्व नेताओं की बधाई
नई दिल्ली : भारत के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने वाले नरेन्द्र मोदी को उनकी उपलब्धियों पर विश्व के नेताओं से बधाई और शुभकामना संदेश मिल रहे हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार विश्वभर के नेताओं ने…

नई दिल्ली : भारत के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने वाले नरेन्द्र मोदी को उनकी उपलब्धियों पर विश्व के नेताओं से बधाई और शुभकामना संदेश मिल रहे हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार विश्वभर के नेताओं ने प्रधानमंत्री के परिवर्तनकारी शासन, वैश्विक दक्षिण के लिए उनके प्रयासों और समावेशी एवं आर्थिक रूप से गतिशील भारत के उनके दृष्टिकोण की सराहना की है।
श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायका ने 8 जून को प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में श्रीलंका सरकार और जनता की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए कहा, “यह उपलब्धि न केवल आपके कार्यकाल का प्रमाण है, बल्कि विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की जनता द्वारा आपके नेतृत्व पर बार-बार जताए गए विश्वास और भरोसे का भी प्रमाण है।” राष्ट्रपति ने भारत के उल्लेखनीय आर्थिक और सामाजिक परिवर्तन पर भी प्रकाश डाला और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दृष्टिकोण ने श्रीलंका सहित भारत की सीमाओं से परे भी कई देशों को प्रेरित किया है।
पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे ने एक व्यक्तिगत वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री मोदी को ‘एक आदर्श नेतृत्व का उदाहरण’ बताया। उन्होंने यह भी कहा, “आज 2 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी से निकालकर बेहतर जीवन की ओर ले जाना एक अद्भुत उपलब्धि है।” प्रधानमंत्री मारापे ने पापुआ न्यू गिनी की हार्दिक मित्रता और द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की इच्छा व्यक्त की।
त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देते हुए कहा कि “प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक मामलों पर एक अग्रणी आवाज के रूप में उभरा है।” उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की साधारण पृष्ठभूमि से शुरुआत लेकर तीन कार्यकालों में 1.4 अरब लोगों के राष्ट्र का नेतृत्व करने तक की यात्रा पर प्रकाश डाला और विदेश नीति, आर्थिक विकास, अवसंरचना और सामाजिक-आर्थिक विकास में भारत की महत्वपूर्ण उपलब्धियों को रेखांकित किया।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
