सबरीमाला मामले की सुनवाई कर रहे सुप्रीम कोर्ट ने पूछा…देवता छूने से अपवित्र कैसे होते हैं?
New Delhi : सुप्रीम कोर्ट में सबरीमाला मंदिर से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान न्यायालय ने धार्मिक प्रथाओं पर अहम सवाल उठाए। कोर्ट ने पूछा कि किसी मूर्ति को छूने से ईश्वर अपवित्र कैसे हो सकते हैं और क्या केवल जन्म या…

New Delhi : सुप्रीम कोर्ट में सबरीमाला मंदिर से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान न्यायालय ने धार्मिक प्रथाओं पर अहम सवाल उठाए। कोर्ट ने पूछा कि किसी मूर्ति को छूने से ईश्वर अपवित्र कैसे हो सकते हैं और क्या केवल जन्म या वंश के आधार पर किसी भक्त को देवता के स्पर्श से वंचित किया जा सकता है।
यह मामला सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश और धार्मिक भेदभाव से जुड़ा है। सुनवाई के दौरान अदालत ने यह भी कहा कि क्या संविधान ऐसे भक्तों के अधिकारों की रक्षा नहीं करेगा, जिन्हें परंपराओं के नाम पर रोका जाता है। मंदिर पक्ष की ओर से पेश अधिवक्ता वी. गिरी ने दलील दी कि किसी भी मंदिर की पूजा-पद्धति उस धर्म का अभिन्न हिस्सा होती है और उसे देवता की विशेषताओं के अनुरूप ही तय किया जाता है। उन्होंने कहा कि भगवान अयप्पा को ‘नैष्ठिक ब्रह्मचारी’ माना जाता है, इसलिए मंदिर की परंपराएं भी उसी आधार पर निर्धारित की गई हैं।
सबरीमामला मामले की सुनवाई 9 जजों की संवैधानिक पीठ कर रही है, जिसमें धार्मिक आस्था से जुड़े 66 अन्य मुद्दे भी शामिल हैं। गौरतलब है कि 1991 में केरल हाईकोर्ट ने 10 से 50 वर्ष की आयु की महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया था। बाद में 2018 में सुप्रीम कोर्ट ने इस प्रतिबंध को हटा दिया, जिसके खिलाफ कई पुनर्विचार याचिकाएं दाखिल की गईं।
इस मामले की 7 अप्रैल से शुरू हुई सुनवाई में केंद्र सरकार ने भी परंपराओं के पक्ष में दलीलें दीं। सरकार का कहना है कि देश के कई मंदिरों में विशेष परिस्थितियों में पुरुषों के प्रवेश पर भी रोक है, इसलिए धार्मिक परंपराओं का सम्मान किया जाना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
