द इंडियन व्यू

सत्य निकेतन हादसा: कांग्रेस नेताओं ने छात्रों की सुरक्षा पर उठाए सवाल

नई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय के दक्षिणी परिसर स्थित सत्य निकेतन में पीजी की इमारत ढहने की घटना को लेकर कांग्रेस नेताओं ने दुख जताते हुए छात्रों की सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं को लेकर सरकार तथा संबंधित एजेंसियों से…

Ragwendra P Singh
September 6, 2026
3 min read
सत्य निकेतन हादसा: कांग्रेस नेताओं ने छात्रों की सुरक्षा पर उठाए सवाल

नई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय के दक्षिणी परिसर स्थित सत्य निकेतन में पीजी की इमारत ढहने की घटना को लेकर कांग्रेस नेताओं ने दुख जताते हुए छात्रों की सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं को लेकर सरकार तथा संबंधित एजेंसियों से जवाबदेही तय करने की मांग की। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा मौके पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया।कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक्स पर कहा कि दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत का गिरना एक बेहद दुखद है। यह ऐसी घटना है जिसे रोका जा सकता था। मलबे में विश्वविद्यालय के छात्रों के फंसे होने की खबरें बहुत चिंताजनक हैं। फंसे हुए लोगों को बचाने और घायलों का बेहतर से बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव कोशिश की जानी चाहिए।दीपेंद्र हुड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा कि सत्य निकेतन में इमारत ढहने की घटना बेहद चिंताजनक है। इमारत में रहने वाले अधिकतर छात्र थे और मलबे में लोगों के दबे होने की सूचना से वह विचलित हैं। उन्होंने हरियाणा और दिल्ली विश्वविद्यालय की एनएसयूआई टीम के साथ मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में सहयोग किया।लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हादसे को बेहद दर्दनाक बताया। उन्होंने एनडीआरएफ, दिल्ली अग्निशमन सेवा और अन्य बचाव दलों से हरसंभव प्रयास कर मलबे में फंसे लोगों तक पहुंचने तथा घायलों को तत्काल बेहतर इलाज उपलब्ध कराने की अपील की। राहुल गांधी ने विश्वविद्यालयों में छात्रावासों की कमी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि अच्छे हॉस्टल नहीं होने के कारण छात्र पीजी में बड़ी संख्या में रहने को मजबूर हैं।कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और सांसद कुमारी सैलजा ने भी हादसे पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि इमारत में बड़ी संख्या में छात्र रहते थे और कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की जानकारी सामने आ रही है। उन्होंने सरकार और संबंधित एजेंसियों से बिना देरी राहत एवं बचाव कार्य तेज करने की मांग की।राज्यसभा सदस्य राजीव शुक्ला ने घटना को बेहद दुखद बताते हुए मलबे में छात्रों के फंसे होने की आशंका पर चिंता जताई। उन्होंने प्रभावित लोगों और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए सभी के सुरक्षित बचाव की कामना की।वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने भवन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि हादसे से एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिल्ली विश्वविद्यालय के एसआरसीसी में छात्रों से जुड़े कार्यक्रम में शामिल हुए थे। उन्होंने पूछा कि भवन सुरक्षा ऑडिट ऐसे छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में क्यों विफल रहे, जिन्हें सरकारी संरक्षण की सबसे अधिक जरूरत है।---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…